[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों का किया निरीक्षण : ग्रामीणों से की भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों का किया निरीक्षण : ग्रामीणों से की भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों का किया निरीक्षण : ग्रामीणों से की भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील

झुंझुनूं : जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश कुमार अग्रवाल तथा जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई द्वारा संयुक्त रूप से विधानसभा क्षेत्र पिलानी के हरियाणा सीमा से सटे हुए विभिन्न गांवों और चैकपोस्ट्स का विधानसभा आम चुनाव में कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से सघन दौरा किया गया। उन्होंने हरियाणा सीमा से सटे हुए ग्राम जाखोद, महिपालवास, बलौदा , उरिका तथा कुलोंद कला में मतदाताओं को भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव में उपस्थित बीएलओ से मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई द्वारा हरियाणा सीमा से सटे हुए बॉर्डर चेक पोस्ट उरीका तथा पीलोद का भी आकस्मिक निरीक्षण कर चैक पोस्ट पर उपस्थित पुलिस कार्मिकों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई तथा मुस्तैदी के साथ और अधिक सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ दयानंद रुयल तथा चिड़ावा पुलिस उपाधीक्षक शिवरतन गोदारा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी साथ में रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62