[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री जाहिदा खान के सवालों के जवाब खुर्शीद अहमद से और खुर्शीद के सवालों के जवाब जाहिदा से…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

मंत्री जाहिदा खान के सवालों के जवाब खुर्शीद अहमद से और खुर्शीद के सवालों के जवाब जाहिदा से…

मंत्री जाहिदा खान के सवालों के जवाब खुर्शीद अहमद से और खुर्शीद के सवालों के जवाब जाहिदा से...

भरतपुर : भरतपुर की कामां सीट पर मंत्री जाहिदा खान के संभावित टिकट का विरोध हो रहा है। पति जलीश की गाड़ी में तोड़फोड़ तक की गई। संभवत: इसीलिए टिकट होल्ड पर। जाहिदा व विरोध का नेतृत्व कर रहे खुर्शीद अहमद से प्रमोद कल्याण की बातचीत…

खुर्शीद : आप भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हैं?

जाहिदा : दुर्भावना रखने वाले लगा सकते हैं, सबूत हैं क्या?

टिकट अभी मिला नहीं, महीनेभर से आपका विरोध हो रहा है?

कुल मिलाकर 164 लाेग ही हैं, जाे विरोध कर रहे हैं। जो लोग पांच साल से वाजिब अली के यहां चाय पीते रहे हैं या औवेसी की पार्टी से जुड़े हैं, वे ही विरोध में हैं। खुर्शीद बीस साल तक बीजेपी में दरी बिछाते रहे। िपछले दिनाें हमारे साथ आए। हमने उन्हें पार्षद बनवाया, अब विरोध कर रहे हैं। उनका चचेरा भाई भाजपा से टिकट मांग रहा है।

विरोध के कारण एआईसीसी काे पर्यवेक्षक भेजना पड़ा?
विराेधी लोग लगातार मिल रहे थे। इसलिए पार्टी नेतृत्व ने पर्यवेक्षक नदीम जावेद काे यहां भेजा। लेकिन यहां आकर उन्हें हकीकत पता चल गई। कामां में हुई मीटिंग में उनके सामने सभी लोगों ने हमारे प्रति समर्थन जताया।

क्या विरोध के कारण आपके टिकट की घोषणा अटकी हुई है?
अभी 94 टिकट घाेषित हाेने बाकी हैं। हम तो तीन महीने से घर-घर जा रहे हैं। उम्मीद है, टिकट जल्दी घोषित होगा।

आप पर अवैध खनन सहित भ्रष्टाचार के आराेप लग रहे हैं?
काेई किसी के बारे में कुछ भी बाेल सकता है। दुर्भावना के साथ विरोध करने वाले लोग ताे कुछ भी आराेप लगाएंगे ही। ऐसे लोगों ने आज तक काेई सबूत भी दिया है क्या?

आरोप हैं कि आप परिवारवाद काे बढ़ावा दे रही हैं?
काेई अगर अपनी काबलियत के दम पर आगे बढ़े ताे परिवारवाद बीच में कहां से अा गया? किसी नेता के परिवार का सदस्य हाेना ही अपराध हो जाता है क्या? फिर उसकी प्रगति रोकने जैसे काम क्यों किए जा रहे हैं?

जाहिदा : आपके हित नहीं सध पाए तो विरोध कर रहे हैं?
खुर्शीद : बच्चा-बच्चा जानता है, बिना पैसे काम ही नहीं करतीं

जाहिदा का आप जो विरोध कर रहे हैं, वह प्रायाेजित है?
हम ताे पिछले चुनाव में जाहिदा के ही साथ रहे। क्षेत्र से बीस हजार की लीड दिलवाई। खिलाफत व्यक्तिगत नहीं है, आमजन का विरोध है। हम कांग्रेस का विरोध नहीं कर रहे। सिर्फ मांग कर रहे हैं कि जाहिदा काे टिकट न दें।

आपके व्यक्तिगत कार्य नहीं कराए इसलिए विरोध पर उतरे?
जाहिदा बताएं कि हमारे काैनसे व्यक्तिगत काम थे, जाे हमने उन्हें बताए? हम अवैध खनन या काेई गैर कानूनी काम करते हाें ताे इसका खुलासा करें। वह पैसे लिए बिना काेई काम नहीं करतीं। यह बच्चा-बच्चा जानता है।

आपके विरोध की सीमा क्या है, कहां तक जाएंगे?
हमारी मांग है कि जाहिदा को टिकट न मिले, यह कामां के हित में है। अन्य काे टिकट दें ताे हम पार्टी के साथ रहेंगे।

पर्यवेक्षक नदीम के सामने पार्टीजन जाहिदा के साथ दिखे थे?
वह सब तो मैनेज किया गया था। वह मंत्री हैं और अभी उनकी ही सरकार है। इसलिए कार्यकर्ता खाैफ खाता है। हमने अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाई है।

आप भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए विरोध कर रहे हैं?
भाजपा काे तो 2018 के विधानसभा चुनाव से ही मैं अलविदा कह चुका हूं। पिछले चुनाव में जाहिदा के लिए हमने रात-दिन काम किया लेकिन इनकी आदत अपने फायदे के लिए दूसराें काे यूज करने की है। परिवारवाद फैला रखा है। बेटा, बेटी काे प्रधान बनाया। सास सरपंच, पति पीसीसी सदस्य है। इसलिए कार्यकर्ता नाराज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet