[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कचरा सफाई की मशीन में फंसने से युवक की मौत:काम करते समय मशीन में गया, समझौते के बाद पोस्टमार्टम किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

कचरा सफाई की मशीन में फंसने से युवक की मौत:काम करते समय मशीन में गया, समझौते के बाद पोस्टमार्टम किया

कचरा सफाई की मशीन में फंसने से युवक की मौत:काम करते समय मशीन में गया, समझौते के बाद पोस्टमार्टम किया

बांसवाड़ा : शहर के नजदीक सिंगपुरा गांव के एक युवक की रविवार को हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत कचरा निस्तारण् केंद्र पर काम करने के दौरान मशीन में फंसने के कारण् हुई। जानकारी के अनुसार मृतक सिंगपुरा निवासी बादल पुत्र बहादुर वेस्ट सेग्रीगेशन का काम कर रहा था, तभी मशीन में उसका सिर फंस गया और वो उसमें फंस गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तभी पास में कुछ अन्य कार्मिक काम कर रहे थे, उन्होंने यह देखा तो तुरंत ही मशीन को बंर कर युवक को बाहर निकाला। तत्काल उसे एमजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव के पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट कराया।

समझौते में लगा एक घंटा फिर किया पीएम

सुचना पर काेतवाली थाने से पुलिस का जाब्ता भी पहुंचा, और शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया। लेकिन मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को लेकर मोर्चरी में बैठे रहे काफ़ी देर बाद ठेकेदार पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। समझौता कितने रुपए में हुआ इस पर कोई जानकारी परिजन देने से बचते रहे।

जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
इस मामले में साफ तौर पर कचरा निस्तारण् करने वाली फर्म के ठेकेदार की गलती सामने आ रही है। भास्कर ने ठेकेदार से संपर्क की कोशिश् की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं नगर परिषद आयुक्त से घटना की जानकारी मांगी तो उन्होंने इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होना बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet