[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को किया जागरूक, सूची में नाम जुड़वाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को किया जागरूक, सूची में नाम जुड़वाने की अपील

राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को किया जागरूक, सूची में नाम जुड़वाने की अपील

नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्वीप गतिविधियों के तहत शुक्रवार को सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। जिसमें सुंदर रंगोलिया में अच्छी कलाकृति के तौर पर चित्रकार सुरेश यादव ने अहम भूमिका निभाई।

प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण होने पर अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवाएं और मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर अपने अधिकार का प्रयोग करें। शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने एवं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्वाचन आयोग की सक्षम एप, वोटर हेल्पलाइन एप एवं सी-विजल ऐप के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22