[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलो मतदान करों गीत की लॉचिंग:मतदान के लिए जागरूक करेंगे, संभागीय आयुक्त बोले – अच्छी पहल, मतदाता में जागरूकता बढे़गी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलो मतदान करों गीत की लॉचिंग:मतदान के लिए जागरूक करेंगे, संभागीय आयुक्त बोले – अच्छी पहल, मतदाता में जागरूकता बढे़गी

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गीत की लॉचिंग की गई। शहर में स्थित एम.जी. मॉल के ढिशुम सिनेमा में संभागीय आयुक्त डॉ. मोहन लाल यादव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने इसकी विधिवत लॉचिंग की। इस गाने को शेखावाटी के सुप्रसिद्ध सिंगर अभिषेक मिश्रा ने गाया है।वहीं ओमवीर सिंह ने इसे लिखा है।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि यह सराहनीय पहल है इससे मतदाताओं में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले का मतदान प्रतिशत राजस्थान में सबसे अधिक होगा।

उन्होंने गायक अभिषेक मिश्रा की टीम को धन्यवाद दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी को इस गीत को जिले के हर मोबाईल एवं कार्यक्रमों तक पंहुचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा, आईसीडीएस के उप निदेशक विजेन्द्र सिंह राठौड़, चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता, झुंझुनू एसडीएम कविता गोदारा, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी, पीआरओ हिमांशु सिंह, सीडीईओ अनुसूईयां, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक राकेश पूनियां, सीओ स्काउट महेश कालावत, सीओ गाईड सुभिता गिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कार्मिक तथा स्काउट की बच्चियां उपस्थित रही।

इसके बाद स्काउट गाईड की ओर से निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्काउट गाईड कार्यालय पंहुची। गाने को म्यूजिक मुम्बई से शशांक रंजन ने दिया है। शूटिंग कुलदीप शर्मा रानोली ने की है। वह गाने के वीडियो एडिटर विक्की कुमावत व चेतन कुमावत है। प्रोडक्शन हाऊस विनायक फिल्म्स के बैनर तले इस गाने की शूटिंग हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet