[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने बालिका स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा:चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने बालिका स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा:चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद

पुलिस ने बालिका स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा:चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद

खेतड़ी : खेतड़ी के बालिका स्कूल में दस दिन पूर्व हुई चोरियों का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।

सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि राजकीय बालिका स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू देवी की ओर से 14 अक्टूबर को रिपोर्ट देकर अवगत करवाया की स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देकर स्कूल से पानी की मोटर, कंप्यूटर, दूध के पैकेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। आरोपियों ने छह दिन में ही तीन बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था, जिससे खेतड़ी कस्बे के लोगों में भय का माहौल बन रहा था। लगातार हो रही चोरियों पर रोक लगाने को लेकर स्कूल स्टाफ की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले को गंभीरता से लेते हुए नीमकाथाना एसपी अनिल बेनीवाल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया और जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की ओर से गठित टीम ने बालिका स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध युवकों को चिह्नित कर उनकी निगरानी रखी गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका स्कूल में वारदात करने के आरोपी खेतड़ी कस्बे में घूम रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कस्बे में दबिश देकर वार्ड 11 निवासी महेंद्र कुमार पुत्र संत कुमार शर्मा, माजी साहब का बाग निवासी हरीश पुत्र मातादिन, हरीश उर्फ पपलई पुत्र मूलचंद व ईदगाह मोहल्ला भट्ठा बस्ती निवासी रफीक उर्फ गुंगा पुत्र कासम काजी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने बालिका स्कूल में की गई चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर स्कूल से चुराए गए सामान को भी बरामद किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। टीम में सीआई आसाराम गुर्जर, एचसी मोहनलाल, कांस्टेबल राजवीर सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, विकास आदि शामिल थे। ‌

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet