[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरड़ावता दौरे से पहले मुख्यमंत्री गहलोत के ट्रीट से गर्माया सोशल मीडिया | महिलाओं के लिए हो सकती है कोई बड़ी घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अरड़ावता दौरे से पहले मुख्यमंत्री गहलोत के ट्रीट से गर्माया सोशल मीडिया | महिलाओं के लिए हो सकती है कोई बड़ी घोषणा

अरड़ावता दौरे से पहले मुख्यमंत्री गहलोत के ट्रीट से गर्माया सोशल मीडिया | महिलाओं के लिए हो सकती है कोई बड़ी घोषणा

अरड़ावता : एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को अरड़ावता पहुंचेगी। वे यहां सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सुबह अनावरण समारोह में पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत के ट्वीट ने बढ़ाया सस्पेंस

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले आज शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्रीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबर्दस्त चर्चा हो रही है। गहलोत ने अपने द्वीट में लिखा कि “राजस्थान की महिलाओं के लिए विशेष सूचना- कल प्रियंका गांधी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी।

गहलोत ने ट्वीट में अपने फेसबुक पेज का लिंक भी शेअर किया है। 

ट्वीट के बाद से ही राजनीति की गम्भीर समझ रखने वाले अपने-अपने नजरिए से इसका विश्लेषण कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए मुफ्त बसों में यात्रा या पॉकेट मनी जैसी किसी योजना की घोषणा कर सकती हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे कांग्रेस की गारंटी योजना से जोड़ कर देख रहे हैं। बहरहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस ट्वीट के सस्पेंस ने सोशल मीडिया को गर्मा दिया है। ट्वीट को अब तक 25 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

आपको बता दें पद्मश्री शीशराम ओला के प्रतिमा अनावरण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां आदि भी कल अरड़ावता पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक

उधर अरड़ावता में मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है। परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला के निवास पर पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर सोमवार रात समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, जिलाध्यक्ष दिनेश सुन्डा, निहाल सिंह रणवा, तैयब हुसैन, महावीर सिंह लाम्बा, पितराम काला सहित अन्य प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पिलानी विधायक भी मिले परिवहन मंत्री ओला से

पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया भी आज अरड़ावता में परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला से मिले। विधायक चंदेलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल का दौरा किया तथा कार्यक्रम को लेकर ओला परिवार के सरजीत सिंह ओला, अमित ओला तथा आकांक्षा ओला से भी विधायक जेपी चंदेलिया ने चर्चा की।

विधायक जेपी चंदेलिया के साथ विनोद पूनिया, महेश सैनी, संतकुमार भाम्बू, ख्यालीराम सैनी, सुभाष भाम्बू, राजेन्द्र कोच, अनिल लाम्बा, सुभाष सांखला, राधेश्याम शर्मा, किशनलाल जेदिया, बाबू कुरेशी, खादिम हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles