कांग्रेस ने नवलगढ़ से डॉ. राजकुमार शर्मा को दी टिकट:तीन बार विधानसभा चुनाव जीत कर बन चुके हैं विधायक; सीएम सलाहकार भी हैं
कांग्रेस ने नवलगढ़ से डॉ. राजकुमार शर्मा को दी टिकट:तीन बार विधानसभा चुनाव जीत कर बन चुके हैं विधायक; सीएम सलाहकार भी हैं
नवलगढ़ : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी है। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा को मौका दिया है। राजकुमार शर्मा सीएम सलाहकार भी हैं।
खास बात ये है कि डॉ. शर्मा पिछले तीन चुनाव जीत की हैट्रिक बना चुके हैं। नवलगढ़ में डॉ. राजकुमार शर्मा एकमात्र सबसे बड़े दावेदार थे। भाजपा इस सीट पर पहले ही अपने प्रत्याशी के रूप में विक्रमसिंह जाखल का नाम घोषित कर चुकी है।

पहला चुनाव 2008 में लड़ा
2008 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार शर्मा ने पहला चुनाव बसपा की टिकट से लड़ा और जीते। बाद में राजकुमार शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए और गहलोत सरकार में मंत्री भी बने। 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रतिभा सिंह को ही टिकट दिया, वहीं बीजेपी की ओर से जगदीश प्रसाद सैनी चुनावी मैदान में उतरे, तो राजकुमार शर्मा निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरे और जीते।

2018 में कांग्रेस ने राजकुमार शर्मा को टिकट दिया, जबकि बीजेपी की ओर से रवि सैनी चुनावी मैदान में उतरे, वहीं निर्दलीय के तौर पर विक्रम सिंह जाखल भी अपनी किस्मत आजमाने उतरे। राजकुमार शर्मा को 79570 मत मिले और उन्होंने 36500 वोटों से जीत हासिल की। इसके साथ ही राजकुमार शर्मा ने नवलगढ़ से जीत की हैट्रिक लगाई, वहीं बीजेपी दूसरे और निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस बार भाजपा ने यहां से विक्रम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
नवलगढ़ सीट पर 6 बार कांग्रेस जीती, लेकिन अभी तक भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई।
| वर्ष | विधायक | पार्टी |
| 2018 | राजकुमार शर्मा | कांग्रेस |
| 2013 | राजकुमार शर्मा | निर्दलीय |
| 2008 | राजकुमार शर्मा | बसपा |
| 2003 | प्रतिभा सिंह | निर्दलीय |
| 1998 | भंवर सिंह | कांग्रेस |
| 1993 | भंवर सिंह | कांग्रेस |
| 1990 | भंवर सिंह | निर्दलीय |
| 1985 | नवरंग सिंह | एलकेडी |
| 1980 | भंवर सिंह | कांग्रेस आई |
| 1977 | नवरंग सिंह | जेएनपी |
| 1972 | भंवर सिंह | कांग्रेस |
| 1967 | एस बासोतिया | एसडब्ल्यूए |
| 1962 | भीम सिंह | कांग्रेस |
| 1957 | श्रीराम | निर्दलीय |
| 1951 | भीम सिंह | आरआरपी |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 1921930


