दर्शन करने आए उद्योगपति से 2 लाख रुपए जब्त किए:कानपुर से एयरक्राफ्ट से आया था परिवार; हवाई-पट्टी पर उड़नदस्ते की कार्रवाई
दर्शन करने आए उद्योगपति से 2 लाख रुपए जब्त किए:कानपुर से एयरक्राफ्ट से आया था परिवार; हवाई-पट्टी पर उड़नदस्ते की कार्रवाई
झुंझुनूं : निर्वाचन विभाग की टीम ने झुंझुनूं में प्रवासी उद्योगपति से 2 लाख 2 हजार रुपए जब्त किए हैं। उद्योगपति कानपुर से एयरक्राफ्ट में झुंझुनूं में स्थित राणी सती मंदिर में दर्शन के लिए आया था। टीम को यह राशि एयरक्रॉफ्ट में मिली।
दरअसल कानपुर निवासी उद्योगपति विजय अग्रवाल बुधवार को एयर क्राफ्ट से झुंझुनूं में राणी सती मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। एयरक्राफ्ट के झुंझुनूं हवाई पट्टी पर उतरते ही फ्लाइंग स्क्वायड के मजिस्ट्रेट निखिल कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई।
एयरक्राफ्ट की जांच की गई तो 2 लाख 2 हजार रूपए मिले, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। इसके बारे में उद्योगपति से पूछताछ की तो सामने आया कि यह राशि वह राणी सती मंदिर में चढ़ावे के तौर पर लाया था।
टीम मजिस्ट्रेट निखिल कुमार ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी कि झुंझुनूं में एयरक्राफ्ट से बड़ी मात्रा में पैसे लाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर 2 लाख 2 हजार रुपए की राशि मिली। जिन्हें जब्त कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के कारण कोई व्यक्ति 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम अपने साथ लेकर सफर नहीं कर सकता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019506


