[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी स्कूल में एक सप्ताह में 3 बार चोरी:स्कूल स्टाफ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, चोरों को पकड़ने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी स्कूल में एक सप्ताह में 3 बार चोरी:स्कूल स्टाफ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, चोरों को पकड़ने की मांग की

खेतड़ी स्कूल में एक सप्ताह में 3 बार चोरी:स्कूल स्टाफ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, चोरों को पकड़ने की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के राजकीय बालिका स्कूल में 6 दिन में 3 बार हुई चोरियों को लेकर सोमवार को स्कूल स्टाफ की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने की मांग की है।

एसडीम जय सिंह चौधरी के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे में स्थित राजकीय बालिका स्कूल में बार-बार चोरी की वारदातें हो रही हैं। चोरी के आरोपी स्कूल में तीन बार ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित अन्य सामान पार कर ले गए। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से तीन बार थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में पहली बार 9 अक्टूबर की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान पानी की मोटर चोरी कर ले गए थे।

दूसरी बार में 13 अक्टूबर की रात को और तीसरी बार में 14 अक्टूबर की रात को कमरों के ताले तोड़कर कंप्यूटर, खेल का सामान, दूध के पैकेट सहित अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। स्कूल में लगातार हो रही चोरियों के बाद खेतड़ी पुलिस की ओर से घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया था और स्कूल के अध्यापिकाओं को जल्द चोरियों का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन हो रही चोरियां नहीं रुकने से छात्रों व स्टाफ में भय का माहौल बना हुआ है।

प्रधानाचार्य सैनी ने बताया कि चोरों की ओर से सरकारी संस्थाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त होने का बहाना बनाकर चोरों तक पहुंचने में नाकाम हो रही है। इस दौरान उन्होंने एसडीएम से स्कूल में हुई चोरियों का खुलासा करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सीआई आसाराम गुर्जर ने बताया कि आरोपियों को एक विशेष टीम का गठन किया गया है तथा जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

इस मौके पर ताराचंद सैनी, सुरेश कुमार, प्रियंका, नीलम, कविता, तेजपाल सिंह, नरेंद्र, सुरेश, रवि कुमार, मुकेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet