[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 17वां दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, सुबह और शाम को होगी महाआरती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में 17वां दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, सुबह और शाम को होगी महाआरती

नीमकाथाना : नीमकाथाना में जोशी कॉलोनी में आज 17वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया है। युवा जागृति संस्थान महोत्सव को आयोजित करवा रहा हैं। 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक महोत्सव आयोजित होगा। युवा जागृति संस्थान द्वारा शहर के जोशी कॉलोनी के गिरिराज विवाह स्थल में आज शारदीय नवरात्रों में 17वें दुर्गा पूजा महोत्सव का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आज से महोत्सव का आगाज हो गया हैं।

संगठन के रावत सिंह राणा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 24 अक्टूबर तक सम्पूर्ण नवरात्रों तक चलेगा। 24 अक्टूबर को विजय दशमी के पावन पर्व पर माता रानी को नगर भ्रमण करवाते हुए बैंड बाजे के साथ विसर्जन करवाया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि कलाकारों द्वारा प्रतिदिन डांडिया, गरबा, हास्य व्यंग्य, भजन कीर्तन, कथा प्रसंग सहित विभिन्न विद्यालयों के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों और राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गरबा, कथकली, 13 ताली, कच्ची घोड़ी कार्यक्रम, कालबेलिया नृत्य एवं विभिन्न देवी देवताओं के आराधना स्वरूप नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएगी।

माता दुर्गा के विभिन्न रूपों का अलौकिक श्रृंगार करके सुबह-शाम वाद्य यंत्रों के साथ पूजा श्रृगार आरती और कार्यक्रमों मे सुबह-शाम प्रसाद वितरण और नवमी को कन्याओं का पूजन करके हवन पूजन किया जाएगा। हर रोज सुबह 9 बजे और शाम 7 बजे संगीतमय महा आरती होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet