[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस वाली को भारी पड़ा अपराधी प्रेम; ड्यूटी के वक्त प्रतापगढ़ से मंदसौर पहुंच गई मिलने, SP ने किया सस्पेंड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

पुलिस वाली को भारी पड़ा अपराधी प्रेम; ड्यूटी के वक्त प्रतापगढ़ से मंदसौर पहुंच गई मिलने, SP ने किया सस्पेंड

Pratapgargh SP Amit Kumar Big Action: राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक महिला पुलिस कर्मचारी काे सस्पेंड किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है वह कुख्यात बदमाशों के साथ सांठ-गांठ रखती थी। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती और आधे रास्ते से भी लौट आती थी। उसे सस्पेंड किए जाने के बाद अब विभाग के दूसरे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रतापगढ़ : राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक महिला पुलिस कर्मचारी काे सस्पेंड किए जाने का मामला सामने आया है। वजह पुलिस वाली का अपराधी प्रेम है। बताया जा रहा है कि वह अपराधियों के साथ सांठ-गांठ रखती थी। हाल ही में वह ड्यूटी के वक्त प्रतापगढ़ से मध्य प्रदेश के मंदसौर में बंद एक कुख्यात बदमाश से मिलने पहुंच गई। इस मुलाकात के पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

  • लंबे समय से मिल रही थी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात जयंता बानो के खिलाफ शिकायत, पर नहीं मिल रहा था सबूत

आरोपी महिला कॉन्स्टेबल की पहचान जयंता बानो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन में लंबे समय से सेवारत जयंता बानो इलाके में सक्रिय बदमाशों के संपर्क में रहती थी। इस बारे में एसपी अमित कुमार को शिकायत मिली तो उन्होंने जयंता को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी कांस्टेबल जयंता बानो अपने पीछे ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ती थी, जिससे उसके अपराधियों के साथ उसके मेल-जोल को पकड़ा जा सके।

12 अक्टूबर को मिली तो 13 को फिर फेल हो गया प्लान

बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को आरोपी महिला सिपाही जयंता बानो ड्यूटी के वक्त एक वकील के साथ मंदसौर थाने में जा पहुंची। वहां जेद नाम के एक कुख्यात बदमाश से मुलाकात की। इसके बाद 13 अक्टूबर को एक बार फिर ड्यूटी के वक्त ही मंदसौर के लिए निकली, लेकिन उस वक्त राजस्थान और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर पुलिस टीम चालान की कार्रवाई में जुटी हुई थी तो उसे देखकर जयंता बानो वहीं से वापस लौट आई। हालांकि इस बारे में मंदसौर के एसपी अनुराग सुजानिया को पता चल गया। इसके बाद उन्हाेंने प्रतापगढ़ के एसपी अमित कुमार को इस बारे में जानकारी दी।

प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी मंदसौर पुलिस

एसपी अनुराग सुजानिया की तरफ से दी गई रिपोर्ट में मिले कुछ टेक्निकल एविडेंस के आधार पर शनिवार को एसपी अमित कुमार ने महिला सिपाही जयंता बानो को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई के बाद अब विभाग के दूसरे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, इस मामले में बड़ी बात यह है कि जेद नामक इस बदमाश के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 15 से ज्यादा संगीन अपराध दर्ज हैं। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में उसे राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89