[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई मजदूर संघ ने पूर्व सीएम से की मुलाकात:6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सफाई मजदूर संघ ने पूर्व सीएम से की मुलाकात:6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

सफाई मजदूर संघ ने पूर्व सीएम से की मुलाकात:6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

पिलानी : अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश इकाई द्वारा आज राजधानी जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। मजदूर संघ प्रतिनिधि मंडल की मांग है कि प्रदेश के समस्त सफाईकर्मियों और वाल्मीकि समाज के कल्याणार्थ जो मांगे उन्होंने मांग पत्र में दी हैं, उन्हें भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में शामिल करें।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गठेरा के नेतृत्व में आज 13 सिविल लाइंस स्थित निवास पर वसुंधरा राजे सिंधिया को यह मांग पत्र सौंपा गया। बाद में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यालय में भी यह मांग पत्र दिया गया है।

सफाई कर्मियों और वाल्मीकि समाज की ये है 6 मांगें

1. सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों में चिकित्सा, शिक्षा एवं नगर निकायों में सफाई कार्य को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त किया जाए।

2. राजधानी जयपुर में वाल्मीकि समाज छात्रावास का निर्माण करवाया जाए।

3. राजस्थान प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग को संविधान के अनुच्छेद 238 के तहत संवैधानिक दर्जा दिया जाए।

4. सफाई कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी ₹ 700 (सात सौ रुपये) की जाए।

5. हाथ से मैला ढोने वाले व्यक्ति की सीवर/चैंबर लाइन की सफाई करने के दौरान होने वाली आकस्मिक मृत्यु पर पीड़ित परिवारों के सदस्यों को पुनर्वास लिए 50 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग करने व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और दोषियों पर कानूनी कार्यवाही कर सख्त सजा दी जाए।

6. नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारी की उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गए हो और कार्य करने के दौरान उन्हें असाध्य रोग से पीड़ित होने पर स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति देकर उनके परिवार के किसी सदस्य को नियुक्ति दी जाए।

इन्होंने दिया मांग पत्र

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गठेरा, प्रदेश प्रधान महासचिव गोविंद सारवान पिलानी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार हठवाल, प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार दुलगज, प्रदेश सचिव तरुण कुमार ढिकिया, प्रदेश सचिव भागीरथ सारवान, अरुण कुमार गठेरा आदि उपस्थित ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया को मांग पत्र देकर इसे भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77