[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिरफिरे आशिक के टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखा कमेंट, बर्थडे के दिन भाई को मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिरफिरे आशिक के टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखा कमेंट, बर्थडे के दिन भाई को मारने की दी धमकी

सिरफिरे आशिक के टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखा कमेंट, बर्थडे के दिन भाई को मारने की दी धमकी

जयपुर : जयपुर में एकतरफा प्रेमी के टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। सिरफिरे आशिक ने बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो के साथ लव यू लाइफ लाइन कमेंट लिखकर डाल दिया। बर्थडे के दिन भाई को मारने की धमकी मिलने पर विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मामले में विवाहिता ने परिवार द्वारा अब केस दर्ज करवाया गया है।

रिश्तेदार की शादी में मनीषा से पूरण मीणा था। इसके बाद से ही वह मनीषा को परेशान करने लगा था।
रिश्तेदार की शादी में मनीषा से पूरण मीणा था। इसके बाद से ही वह मनीषा को परेशान करने लगा था।

पुलिस ने बताया कि लांगरीवास, जयसिंहपुरा खोर निवासी मनीषा उर्फ इंद्रा (24) ने सुसाइड किया है। मनीषा की शादी 14 नवंबर 2021 को जामडोली, आगरा रोड निवासी जितेंद्र मीणा से हुई थी। कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे जितेंद्र के साथ ही मनीषा ने भी BA फाइनल का एग्जाम पास किया था।

15 जुलाई 2023 को मनीषा का बर्थडे था और वह अपने पीहर में थी। सुबह करीब 9 बजे मनीषा ने घर पर जहर खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगी। इस पर परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। मनीषा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) रेफर कर दिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 16 जुलाई को मनीषा ने दम तोड़ दिया। मेडिकल सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सिरफिरे आशिक ने मनीषा को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो के साथ लव यू लाइफ लाइन कमेंट लिखा और शेयर कर दिया।
सिरफिरे आशिक ने मनीषा को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो के साथ लव यू लाइफ लाइन कमेंट लिखा और शेयर कर दिया।

सिरफिरा आशिक कर रहा था टॉर्चर
मृतका की मां मुन्नी देवी ने दौसा निवासी पूरण मीणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। मृतका के भाई सुरेश ने बताया कि रिश्तेदार की शादी में आरोपी पूरण उसकी बहन मनीषा से मिला था। उसके बाद से पूरण मनीषा के पीछे पड़ गया और एक तरफा प्यार को लेकर मनीषा को परेशान करने लगा। पूरण के टॉर्चर से परेशान होकर मनीषा ने घरवालों को उसके बारे में बताया। करीब 6 महीने पहले पूरण के बारे में पता कर समझाने के लिए उसके घरवालों से भी मिले। काफी समझाने के बाद भी पूरण ने टॉर्चर करना बंद नहीं किया।

इंस्टाग्राम पर फोटो पर कमेंट लिखकर किया शेयर
सुरेश ने बताया कि 15 जुलाई को बर्थडे वाले दिन ही मनीषा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मनीषा के बर्थडे वाले दिन सुबह करीब 8 बजे आरोपी पूरण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। पोस्ट में मनीषा की फोटो के साथ लव यू लाइफ लाइन कमेंट भी लिखा था। इस बारे में पता चलने पर मनीषा ने घरवालों को बताया। मैंने उस पोस्ट को डिलीट करने के लिए पूरण को कॉल किया। लाउड स्पीकर पर बातचीत के दौरान पूरण ने गाली-गलौज की और पोस्ट डिलीट करने से मना कर दिया। साथ ही घर पर आकर गोली मारने की धमकी दी।

मनीषा के भाई ने पूरण को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के लिए फोन किया था, लेकिन उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मनीषा के भाई ने पूरण को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के लिए फोन किया था, लेकिन उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

धमकी से डरकर खा लिया जहर
सुरेश ने कहा- पूरण ने उसको जान से मारने की धमकी दी तो यह सुनकर मनीषा घबरा गई। सुबह करीब 9 बजे घरवालों के काम से बाहर जाते ही मनीषा ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद वापस लौटे तो मनीषा उल्टियां कर रही थी। तबीयत खराब होने पर निढाल होकर जमीन पर गिर गई। उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीषा की मौत के दिन भी आरोपी पूरण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली।

SHO (जयसिंहपुरा खोर) उदयभान यादव ने बताया- मृतका की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी। कोर्ट के आदेश के बाद मृतक मनीषा की मां की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज हुए दो दिन हुए हैं, मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77