[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पुलिस ने गो तस्कर को पकड़ा:30 गोवंश को मुक्त कराया, मेवात भेजने की तैयारी में था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना पुलिस ने गो तस्कर को पकड़ा:30 गोवंश को मुक्त कराया, मेवात भेजने की तैयारी में था

नीमकाथाना पुलिस ने गो तस्कर को पकड़ा:30 गोवंश को मुक्त कराया, मेवात भेजने की तैयारी में था

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 गोवंश को मुक्त कराया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला नीमकाथाना जिले के गणेश्वर की ढाणी बड़वाला का हैं।

गो तस्कर एक खेत में गायों को बंधक बनाकर गो तस्करी के लिए भेजने की तैयारी में थे। तभी इसकी भनक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को लगी। जिस पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां से एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 19 गायों और 11 सांडों को मुक्त करवाया।

पकड़े गए गो तस्कर से पूछताछ में सामने आया कि वह एक पिकअप गायों की तस्करी की पहले मेवात के लिए भिजवा चुका है। आरोपी ने बताया कि उनके साथ चार पुरुष और दो महिला भी गो तस्करी में शामिल है। जो पुलिस की सूचना की भनक लगते ही वहां से भाग गए।

सदर थाना के एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि गणेश्वर के पास सूचना मिली कि एक बंजारा गायों को खेत में हाथ पैर बांधकर बंधक बनाकर रखा है। जिस पर सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां पर गायों के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जिनमें 19 गाय और 11 सांड थे। सभी को मुक्त करवाया गया है। झुंझुनूं निवासी राहुल बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया ने बताया कि गो तस्करों ने एक पिकअप गाड़ी में करीब 20 गाय पहले ही मेवात भिजवा दी। करीब 12 हजार रुपए में गाय का सौदा किया था। बची हुई गायों को आज रात मेवात भेजने वाले थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77