[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कंट्रोल रूम शुरू:अगल-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे अधिकारी, कलेक्टर ने 4 कर्मचारियों को दिया नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में कंट्रोल रूम शुरू:अगल-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे अधिकारी, कलेक्टर ने 4 कर्मचारियों को दिया नोटिस

नीमकाथाना में कंट्रोल रूम शुरू:अगल-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे अधिकारी, कलेक्टर ने 4 कर्मचारियों को दिया नोटिस

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आचार संहिता की पालना करवाने के लिए जिले में अलग-अलग टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। तहसील कार्यालय में स्थित नागरिक सेवा केंद्र में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। जिसमे अधिकारियों की अलग अलग टाइम अनुसार ड्यूटी लगाई गई हैं।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) राजवीर यादव ने बताया कि आचार संहिता के तहत अब कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से अपने साथ सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ, रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल एवं बंदूक आदि अन्य किसी भी प्रकार के धारदार हथियार न तो साथ रखेगा और न ही उसका प्रदर्शन करेगा।

कंट्रोल रूम बनाया
आचार सहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सिविजिल एप पर आते ही 100 मिनट में कार्रवाई होगी। इसके लिए तहसील कार्यालय में नागरिक सेवा केन्द्र में कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं नियुक्त की गई अलग-अलग टीमें पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम में शिफ्टों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

क्षेत्र में इन टीमों की पैनी नजर
एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम), एसओ (सेक्टर ऑफिसर टीम), एईओ (सहायक व्यय पर्यवेक्षक), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम ) और एटी (अकाउंटस टीम) आचार संहिता की पालना करवाने के लिए पैनी नजर जमाए बैठी हैं।

4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
नीमकाथाना जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने चार अधिकारियों को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने नोटिस जारी कर अधिकारियों को दो दिन में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कहा कि चुनावी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker