[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी विधानसभा में 79 मतदान केंद्र संवेदनशील:उपखंड कार्यालय में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी विधानसभा में 79 मतदान केंद्र संवेदनशील:उपखंड कार्यालय में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा की

खेतड़ी विधानसभा में 79 मतदान केंद्र संवेदनशील:उपखंड कार्यालय में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा की

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के उपखंड कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी जुटाकर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर चर्चा की। बैठक में नीमकाथाना एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर 209 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से बनाए गए मतदान केंद्रों में 79 मतदान केंद्र संवेदनशील माने गए हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 50 बूथ का भौतिक सत्यापन कर जानकारी जुटाई गई है। जल्द ही सभी संवेदनशील बूथ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश एरिया हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए बॉर्डर एरिया में चेक पोस्ट स्थापित की गई है। प्रशासन की ओर से स्थापित की गई चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस के अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी और इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर पुलिस की ओर से तुरंत एक्शन लिया जाएगा। एसपी बेनीवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों से भी संपर्क कर सहयोग की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा पुलिस की ओर से संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो पुलिस की ओर से उसके खिलाफ पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान एसपी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान बैठक में एसडीएम जय सिंह चौधरी, डीएसपी सतीश वर्मा, सीआई आसाराम गुर्जर, एसआई बनवारी लाल यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77