[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक घायल:शादी के लिए कपड़े खरीद कर वापस लौट रहा था घर, बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीगोठड़ाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक घायल:शादी के लिए कपड़े खरीद कर वापस लौट रहा था घर, बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा

अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक घायल:शादी के लिए कपड़े खरीद कर वापस लौट रहा था घर, बाइक स्लिप होने से हुआ हादसा

गोठड़ा : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के गोठड़ा के पास मंगलवार को बाइक फिसल जाने से एक युवक घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सिंघाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार केड़ भाटीवाड़ निवासी सुमेर (23) पुत्र बिल्लू लुहार शादी के लिए कपड़े खरीदने के लिए सिंघाना आया था। जब वह खरीदारी कर वापस अपने गांव लौट रहा था तो गोठड़ा बाइपास के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान वह सड़क पर गिरने से घायल हो गया। जब वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था तो सामने से आ रही स्कूली बच्चों की बस में बैठी शिक्षिका सत्यवती ने बस को रुकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहनों को रूकवा कर निजी वाहन से सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सुमेर का चेहरे पर चोट होने के कारण उसे भर्ती कर लिया गया और उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल सुमेर की 28 नवंबर को शादी होनी है और वह अपनी शादी के लिए खरीदारी करने के लिए सिंघाना आया था, कि वह वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी जुटाई।

थानाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक का राजकीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पीड़ित की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के दौरान सुमेर सिंह की बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे पुलिस सुरक्षा में खड़ा करवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet