[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेती में नवाचार करने पर किसानों को मिलेगा सम्मान:राज्य पर स्तर पर मिलेगी 50 हजार की इनामी राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेती में नवाचार करने पर किसानों को मिलेगा सम्मान:राज्य पर स्तर पर मिलेगी 50 हजार की इनामी राशि

खेती में नवाचार करने पर किसानों को मिलेगा सम्मान:राज्य पर स्तर पर मिलेगी 50 हजार की इनामी राशि

झुंझुनूं : खेती में नवाचार करने वाले श्रेष्ठ किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) की ओर से कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ किसानों को राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. राजेंद्र लाम्बा ने बताया कि राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तरीय प्रत्येक पुरस्कार के लिए किसान को 50 हजार, 25 हजार व 10 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिले की 11 पंचायत समितियों झुंझुनूं, नवलगढ, अलसीसर, मण्डावा, उदयपुरवाटी, चिड़ावा, पिलानी, सूरजगढ, खेतड़ी, सिंघाना व बुहाना में से प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पांच गतिविधियों- कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती और नवाचारी खेती में से प्रत्येक गतिविधि के लिए एक-एक किसान यानी 5 किसानों का चयन किया जाएगा।

पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों में से 10 सर्वश्रेष्ठ किसानों को, प्रत्येक गतिविधि के लिए दो सर्वश्रेष्ठ किसानों को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर प्रथम स्तर के चयनित सर्वश्रेष्ठ किसानों में से प्रत्येक गतिविधिवार के लिए दो-दो किसानों का चयन किया जाएगा।

इस प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 यानी कुल 10 उत्कृष्ट किसानों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार कर पुरस्कृत किया जाएगा।

जिन किसानों वर्ष 2009-10 से 2022-23 तक की अवधि में आत्मा योजनान्तर्गत पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है, वे किसान वर्ष 2023-24 के पुरस्कार के लिए पात्र नही होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet