सिपाही विकास कुमार लांबा का वीरगति दिवस मनाया:श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रधान बोले-इससे बड़ा कोई दान नहीं
सिपाही विकास कुमार लांबा का वीरगति दिवस मनाया:श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रधान बोले-इससे बड़ा कोई दान नहीं
लोयल : खेतड़ी उपखंड के लोयल पंचायत के मान नगर में रविवार को सिपाही विकास कुमार लांबा के वीरगति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मनीष गुर्जर, विशिष्ट अतिथि नरेश सिंह शेखावत तोगड़ा, सरपंच महेन्द्र काजला थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल सिंह गूढ़ा ने की।
कार्यक्रम में सबस पहले अतिथियों ने सिपाही विकास कुमार लांबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद युवाओं की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान मनीष गुर्जर ने कहा कि रक्तदान को महादान माना गया है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, रक्तदान कर के किसी की जिंदगी बचाई जा सकती हैं। मनुष्य को अपने जीवन में सामाजिक सरोकारों में भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और समाज हित में होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। विकास कुमार लांबा राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। दो साल पहले डेंगू की बीमारी की चपेट में आने से रक्त के अभाव में उनकी जान चली गई थी, जिस पर ग्रामीणों की ओर से उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक पहल की जा रही है।
इस दौरान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलवीर काजला, हंसराम काजला, पूर्व सरपंच कुंभाराम काजला, रोहतास काजला, गंगाधर काजला, पृथ्वी सिंह, सुमेर काजला, सुभाषचंद्र लाम्बा, सत्यवीर चबरवाल, अरुण काजला, बनवारी लाम्बा, डॉ.मुकेश दाधिच, अमित लमोरिया, राकेश लाम्बा, सुरेन्द्र काजला, व्याख्याता संजय काजला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048745


