संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल में फंदे पर लटकी मिली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल में फंदे पर लटकी मिली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
ब्यावर : ब्यावर के पास रास थाना क्षेत्र के भीमगढ गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। घटना की जानकारी के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया तथा रास थाना पुलिस में घटना की शिकायत दी है। पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार भीमगढ़ रास निवासी मुराद काठात की 24 वर्षीय पत्नी पूजा की शनिवार को अज्ञात कारणों से मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि पूजा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। जानकारी के बाद पीहर पक्ष के लोग रास पहुंचे तथा मृतक पूजा के शव को ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया तथा रास थाना पुलिस को घटना की शिकायत दी है।
बलाड पंचायत के सेमला गांव निवासी गुलाब काठात की पुत्री पूजा का विवाह दो वर्ष पूर्व रास थाना क्षेत्र के भीमगढ़ निवासी मुराद के साथ हुआ था। पूजा के एक आठ माह का लड़का भी है।
पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें मौत की सूचना नहीं दी और पूजा के अंतिम संस्कार तक की तैयारी कर ली। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए ससुराल पक्ष पर संदेह जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033691


