समाज कल्याण सप्ताह : बाल दिवस का हुआ आयोजन
नीमकाथाना : समाज कल्याण सप्ताह के तहत बुधवार को बाल दिवस का आयोजन मुक्त आकाश संस्थान नीमकाथाना द्वारा संचालित फुटपाथ पाठशाला में किया गया। समाज कल्याण अधिकारी अनीता वर्मा ने बताया कि पाठशाला द्वारा शिक्षा से वंचित बच्चों को साक्षर करने की मुहिम के तहत झुग्गी-झोपड़ी, कचरा बिनने वाले, भिक्षावर्ती में संलिप्त, फैक्ट्री में काम करने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इन परिवारों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया एवं बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ललित यादव, संरक्षक गजेंद्र मोदी, पाठशाला स्टाफ निशा सोनी, हैप्पी गुप्ता, चंद्रप्रकाश वर्मा, समाजसेवी चंदगी राम जाट एवं विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051865


