[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेता नहीं, जनता के पास है सत्ता की चाबी- पायलट:कहा- मैं तो युवाओं का पक्षधर हूं, लेकिन वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

नेता नहीं, जनता के पास है सत्ता की चाबी- पायलट:कहा- मैं तो युवाओं का पक्षधर हूं, लेकिन वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हो

नेता नहीं, जनता के पास है सत्ता की चाबी- पायलट:कहा- मैं तो युवाओं का पक्षधर हूं, लेकिन वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हो

टोंक : CWC सदस्य पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट बुधवार को टोंक आए। इस बार उनकी एंट्री अलग अंदाज में हुई। पायलट सवाई माधोपुर पुलिया के पास से खुद बड़ा ट्रेक्टर चलाकर करीब चार सो मीटर दूर कांग्रेस नेता दिनेश चौरसिया के पेट्रोल पंप तक गए। जहां लोगों ने एक दर्जन जेसीबी मशीनों पर चढ़कर फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल जी कहते है युवाओं को मौका दिया जाएगा। मैं तो युवाओं का पक्षधर हूं, लेकिन वे पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता हो। जीतने वाले युवा को मौका मिलेगा, इस पर पार्टी काम कर रही है। कांग्रेस पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी।

पूर्व डिप्टी सी एम टोंक आए और उन्होंने स्वयं करीब चार सो मीटर बड़ा ट्रेक्टर चलाकर कांग्रेस नेता दिनेश चोरसिया के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां जेसीबी मशीनों से फूल वर्षा कर स्वागत किया। - Dainik Bhaskar
पूर्व डिप्टी सी एम टोंक आए और उन्होंने स्वयं करीब चार सो मीटर बड़ा ट्रेक्टर चलाकर कांग्रेस नेता दिनेश चोरसिया के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां जेसीबी मशीनों से फूल वर्षा कर स्वागत किया।

कांग्रेस, भाजपा में मुख्य मुकाबला
मीडिया से रूबरू होते हुए पायलट ने कहा कि राजस्थान में तीसरी पार्टी का अस्तित्व नहीं हैं। छोटे दल या अन्य लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस, भाजपा में ही मुख्य मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को डराया जा रहा है। मैं उसकी निंदा करता हूँ। भाजपा डर गई है।

टोंक दौरे के दौरान महुआ गांव में ग्रामीणों से मिले पायलट।
टोंक दौरे के दौरान महुआ गांव में ग्रामीणों से मिले पायलट।

मै युवाओं का पक्षदार हूं
पायलट ने कहा कि मैं तो युवाओं का पक्षदार हूँ। राहुल जी भी कहते है युवाओं को मौका दिया जाएगा। लेकिन वे पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता हो। जो युवा जितने की स्थिति में होंगे उन्हें टि​कट दिया जाएगा। पार्टी इस पर काम कर रही है। अंतिम निर्णय पार्टी करेगी।

ग्राम पंचायत काबरा के गांव ऊम में जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट।
ग्राम पंचायत काबरा के गांव ऊम में जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट।

सत्ता की चाबी जनता के पास है
एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि सत्ता की चाबी किसी नेता के पास नहीं, जनता के पास होती है। जनता जिसे चाहती है, उसे सत्ता मिलेगी।

पीएम बार बार आ रहे हैं पर राजस्थान के लिए कुछ कर नहीं रहे
पायलट ने कहा कि पीएम बार – बार आ रहे हैं और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन वे 9 साल से कुछ कर नहीं रहे है। राजस्थान के लिए कोई विशेष दर्जा नहीं दिया है। जबकि उनके पास पूर्ण बहुमत है। गरीब अमीर की खाई बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार राजस्थान की योजनाओं के लिए पैसा नहीं दे रही है।

ग्राम पंचायत अरनियामाल में छात्रा की बात सुनते पायलट।
ग्राम पंचायत अरनियामाल में छात्रा की बात सुनते पायलट।

बीजेपी में आपस में खींचतान है
पायलट ने कहा कि बीजेपी का केंद्र नेतृत्व चुनावों को लेकर डर रहा है । उन्हें पता चल गया कि अब जन मानस की सोच मे परिवर्तन आ यह है। जैसे परिवर्तन हिमाचल प्रदेश में आया, कर्नाटक में आया।

टोंक में ट्रेन
टोंक में ट्रेन आने को लेकर कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई कमी नहीं हैं । केंद्र सरकार इसमें कुछ नहीं कर रही है। टिकट वितरण को लेकर कहा कि इसकी तैयारियां चल रही है। जीतने वाले युवाओं को टिकट दिए जाएंगे। गत दिनों टोंक बीजेपी प्रभारी बनाए गए दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी को लेकर पायलट ने कहा कि जनता के लिए जिसने अच्छा किया है उसे अपना आशीर्वाद देगी।

टोंक ग्राम पंचायत अरनियामाल में छात्राओं ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास।
टोंक ग्राम पंचायत अरनियामाल में छात्राओं ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास।

एक दर्जन गांवों का दौरा किया
पायलट ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं सुनी और लोगों को आश्वस्त किया कि वे लोगों के सुख दुख में खड़े रहेंगे।

पायलट के दौरे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा, सउद सईदी, नगर परिषद सभापति अली अहमद, निवाई के पूर्व विधायक कमल लोदी,दिनेश चौरसिया, अलका बैरवा, हंसराज गाता, हंसराज फागना आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet