[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद मिलादुन्नबी लगा रक्तदान शिविर:सर्व समाज के 677 युवाओं ने किया रक्तदान, वक्ता बोले – यह पुण्य का सबसे बड़ा काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलादुन्नबी लगा रक्तदान शिविर:सर्व समाज के 677 युवाओं ने किया रक्तदान, वक्ता बोले – यह पुण्य का सबसे बड़ा काम

ईद मिलादुन्नबी लगा रक्तदान शिविर:सर्व समाज के 677 युवाओं ने किया रक्तदान, वक्ता बोले - यह पुण्य का सबसे बड़ा काम

उदयपुरवाटी : शहर में जयपुर स्टेट हाइवे पर सफी कॉम्प्लेक्स के नजदीक शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें सर्व समाज के 677 युवाओं ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे रक्त से किसी की जान बचाई जा सके इससे अच्छा कोई काम नहीं हो सकता है। गुढ़ा ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मुस्लिम बंधुओं ने अच्छी शुरुआत की है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी भी मौजूद थे।

शिविर के दौरान भाजपा नेता विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा, मोहम्मद इलियास बगड़िया, उपाध्यक्ष रुखसाना बानो, पार्षद पिंटू स्वामी, संदीप सोनी, माहिर खान, शिवप्रसाद चेजारा, संजय खान, इमरान कच्छावा, राहुल चेजारा, डॉ. अल्ताफ अली कच्छावा, अब्दुल अजीज कच्छावा, अमित अली कच्छावा, जमील कुरैशी, एडवोकेट फारूक अहमद, अजीज नागोरी, शेर खान, राकेश जमालपुरिया, मोहसिन अली, इमरान अली जमात, सलीम कच्छावा, जावेद कच्छावा, बाबू लोहार और यूनुस कुरैशी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22