[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड पर गाड़ी लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष:एक पक्ष ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, सोने की चेन तोड़ने का भी लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बस स्टैंड पर गाड़ी लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष:एक पक्ष ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, सोने की चेन तोड़ने का भी लगाया आरोप

बस स्टैंड पर गाड़ी लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष:एक पक्ष ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, सोने की चेन तोड़ने का भी लगाया आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी बस स्टैंड पर गाड़ी लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक गाड़ी चालक ने थाने में छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है‌।

थानाधिकारी आसाराम गुर्जर ने बताया कि पपूरना निवासी इस्लामुद्दीन ने रिपोर्ट दी की बुधवार को वह खेतड़ी बस स्टैंड पर अपनी गाड़ी को खड़ा कर रहा था। इस दौरान गाड़ी खड़ा करने को लेकर धर्मपाल के साथ उसकी कहासुनी हो गई तो धर्मपाल ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वा दिया।

जब वह शाम को अपने घर पपूरना जा रहा था तो धर्मपाल, कमलेश, मंगलचंद, महावीर, रोहिताश, जय सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाड़ी लगाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे‌। इस दौरान जब बीच-बचाव करने उसकी पत्नी छुड़ाने के लिए आई तो उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जब पीड़ित की पत्नी ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपी जाते समय उसकी पत्नी की गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए और जान से मारने की धमकी।

मारपीट में पीड़ित इस्लामुद्दीन घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए खेतड़ी के उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसका उपचार किया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट के मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet