[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘बर्थडे का बड़ा गिफ्ट दूंगा’…कहकर पति ने किया सुसाइड:नोट में लिखा- निशा और उसके घरवाले मुझे मेंटली टॉर्चर कर रहे; बेटा पापा को याद रखना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

‘बर्थडे का बड़ा गिफ्ट दूंगा’…कहकर पति ने किया सुसाइड:नोट में लिखा- निशा और उसके घरवाले मुझे मेंटली टॉर्चर कर रहे; बेटा पापा को याद रखना

'बर्थडे का बड़ा गिफ्ट दूंगा'...कहकर पति ने किया सुसाइड:नोट में लिखा- निशा और उसके घरवाले मुझे मेंटली टॉर्चर कर रहे; बेटा पापा को याद रखना

मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती कि मैं निशा शर्मा से मिला। निशा शर्मा ने मुझे अपने जाल में ऐसा फंसाया कि मैं फंसता चला गया। अब निशा और निशा के घर वाले मुझे मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं।

जयपुर में ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान टीचर ने एक नोट में यह बातें लिखी और जहर खाकर सुसाइड कर लिया। टीचर के पिता ने सुसाइड नोट के आधार पर बेटे की पत्नी, साला-साली के खिलाफ करधनी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

परिजनों ने योगेश को लव मैरिज करने के लिए मना किया था, लेकिन उसने निशा से लव मैरिज कर ली। इसके बाद परिजनों ने उन दोनों को अपना लिया था।
परिजनों ने योगेश को लव मैरिज करने के लिए मना किया था, लेकिन उसने निशा से लव मैरिज कर ली। इसके बाद परिजनों ने उन दोनों को अपना लिया था।

SHO उदय सिंह यादव ने बताया- योगेश चंद शर्मा (28) निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल गोकुलपुरा, झोटवाड़ा (जयपुर) प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ ही कोचिंग क्लास भी चलाते थे। 14 नवंबर 2021 को योगेश ने मिलक (उत्तर प्रदेश) निवासी निशा शर्मा (27) से लव मैरिज की थी। दोनों के एक साल का बेटा भी है। योगेश और निशा में घरेलू बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े हुआ करते थे। 5 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे योगेश ने खुद के कमरे में जहर खा लिया। सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। दूसरे दिन सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सुसाइड नोट में योगेश ने दोनों साले पुल्कित और पवन के भी टॉर्चर करने की बात लिखी है।
सुसाइड नोट में योगेश ने दोनों साले पुल्कित और पवन के भी टॉर्चर करने की बात लिखी है।

योगेश ने 2021 में निशा से की थी लव मैरिज
मृतक के पिता महेंद्र पाल ने बताया- साल 2017 में M.Sc की पढ़ाई के दौरान योगेश की निशा से मुलाकात हुई थी। कॉलेज में साथ पढ़ने के चलते दोनों में अफेयर हो गया। योगेश के निशा से शादी करने के लिए एक बार हमने मना किया था। साल 2021 में योगेश ने हमारे खिलाफ जाकर निशा से लव मैरिज कर ली। शादी के बाद हमने दोनों को खुश देखकर साथ रख लिया। हंसी-खुशी जिंदगी के चलते ऐसा कब हो गया पता ही नहीं चला।

पत्नी को कहा- बर्थडे का बड़ा गिफ्ट दूंगा
मृतक के पिता महेंद्र पाल का कहना है- करीब सप्ताह भर पहले योगेश की पत्नी निशा एक साल के बेटे को लेकर अपने पीहर गई थी। 5 सितंबर को टीचर्स डे पर योगेश स्कूल से घर लौटकर आया। उस समय योगेश की बहन घर पर थी। योगेश ने स्कूल में उसके स्टूडेंट्स के दिए गिफ्ट और कार्ड टेबल पर रखे और बेड पर बैठ गया। उस दिन उसकी पत्नी निशा शर्मा का भी बर्थडे था तो योगेश ने बर्थडे विश करने के लिए निशा को कॉल किया। कॉल कर कहा था- आज तेरे को बर्थडे का बड़ा गिफ्ट दूंगा।

निशा से बात करने के बाद योगेश ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगी। इस पर योगेश की बहन ने योगेश के भाई और मुझे फोन कर बताया। इसके बाद हम पड़ोसियों की मदद से उसे दीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया। योगेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई।

योगेश के कमरे में टेबल पर मिला सुसाइड नोट
महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि गांव में योगेश के अंतिम संस्कार के बाद 13वें का प्रोग्राम कर परिवार वापस लौटा। जहर खाकर मरने से पहले योगेश ने सुसाइड नोट लिखा था। योगेश के कमरे में टेबल से उसका सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी निशा शर्मा सहित ससुराल वालों पर 15 लाख रुपए की डिमांड कर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। महेंद्र पाल ने बताया- योगेश के सुसाइड के 2 दिन पहले निशा ने योगेश के भाई को कॉल कर कहा था- 15 लाख की व्यवस्था कर लेना, नहीं तो झूठे केस में फंसा दूंगी।

योगेश ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा। उसने पत्नी और ससुरालवालों के टॉर्चर से परेशान होकर ये कदम उठाने की बात लिखी।
योगेश ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा। उसने पत्नी और ससुरालवालों के टॉर्चर से परेशान होकर ये कदम उठाने की बात लिखी।

योगेश ने लिखा 1 पेज का सुसाइड नोट….
मेरा नाम योगेश चन्द्र शर्मा है। पिता का नाम महेन्द्र पाल शर्मा है। मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती कि मैं निशा शर्मा से मिला। निशा शर्मा ने मुझे अपने जाल में ऐसा फंसाया कि मैं फंसता चला गया।

निशा शर्मा के पूरे परिवार ने मुझे ऐसा प्यार जाल में फंसाया कि मैंने अपने घरवालों के विरूद्ध जाकर उसके पैर में Gadlem होते हुए भी लव मैरिज की। अब निशा और निशा के घर वाले मुझे मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं। निशा की सिस्टर सितु शर्मा और भाई पुल्कित शर्मा मुझे धमकी दे रहे हैं।

सितु शर्मा ने ही मेरी वाइफ को खूब चढ़ाया है। कल निशा के भाई पुल्कित शर्मा का मेरे पास फोन आया और मां-बहन की खूब गालियां दी। मुझसे अब ये लोग 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। मेरी वाइफ भी मुझसे बोल रही है। 15 लाख रुपए दो और लड़के का हिस्सा दो। मैं तेरी शक्ल नहीं देखना चाहती हूं। कल निशा के बड़े भाई ने भी खूब भला-बुरा मुझे कहा।

मैं मजबूरी में ये कदम उठा रहा हूं। मेरी मौत का पूरा जिम्मेदार मेरे ससुराल वाले हैं। लास्ट में अपने बाबू के लिए। बेटा याद रखना अपने पापा को। आई लव यू। (जैसा योगेश ने सुसाइड नोट में लिखा)

सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज किया केस
SHO उदय सिंह यादव ने बताया- मरने से पहले योगेश का लिखा सुसाइड नोट परिजनों ने पुलिस को दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet