[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान: वसुंधरा राजे बोलीं- हर तरफ हो रहा मातृशक्ति का अपमान, संघर्ष के बिना महिलाएं परिवर्तन नहीं ला सकतीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान: वसुंधरा राजे बोलीं- हर तरफ हो रहा मातृशक्ति का अपमान, संघर्ष के बिना महिलाएं परिवर्तन नहीं ला सकतीं

वसुंधरा राजे ने कहा कि एक समय महिलाएं घर के आंगन की तुलसी थी। उनका बाहर की दुनियां के बारे सोचना आसान नहीं था, पर घर की यह तुलसी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद पूरे जग में खुशबू फैलाने को तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि आज हर तरफ महिलाओं के अपमान की खबरें सुनाई दे रहीं हैं। एक दिन में 20-20 महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। राजस्थान में महिलाओं से दुष्कर्म के करीब 1400 प्रकरण लंबित हैं। अनादिकाल से ही महिलाओं को शारीरिक ही नहीं, मानसिक प्रताड़ना भी सहन करनी पड़ रही है। लेकिन, सहन करने की भी एक सीमा होती है। हालात इतने खराब हैं कि अब इनसे निपटने के लिए मातृशक्ति को आगे आना होगा।

पीएम मोदी की सभा से पहले एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सक्रिय नज़र आ रही है। शनिवार को राजे ने अपने आवास पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। वहीं रविवार को राजे दिनभर सक्रिय रही।

सुबह राजे ने रामलीला मैदान में आयोजित धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित मातृशक्ति समागम कार्यक्रम में शिरकत की। शाम को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजे से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। वहीं रात को राजे ने बीजेपी कार्यालय में आय़ोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी की रैली से पहले सक्रिय हुई राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 सितम्बर से शुरू हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं के शुभारंभ के मौके पर नज़र आई थी। उसके बाद राजे पूरी परिवर्तन यात्रा से गायब रही। बीजेपी की चार परिवर्तन यात्राएं प्रदेश में करीब 18 से 19 दिन चली। लेकिन राजे एक भी दिन यात्रा में शामिल नहीं हुई। जबकि सभी नेताओ को एक-एक करके सभी यात्राओं में शामिल होना था। लेकिन अब अचानक पीएम मोदी की रैली से दो दिन पहले राजे फिर से सक्रिय नज़र आ रही है। राजे ने शनिवार को अपने आवास पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम आय़ोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेशभर से महिलाएं पहुंची।

शनिवार को राजे ने रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।
शनिवार को राजे ने रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।

राजे बोलीं-राजस्थान से कहीं नहीं जाऊंगी
रक्षा सूत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि आपकी इस अटूट शक्ति की वजह से मैं राजस्थान से कहीं नहीं जाऊंगी। आपकी सेवा करूंगी, आपके साथ रहूंगी। आपकी आवाज आपके साथ उठाने में कोई कमी नहीं रखूंगी। आपकी शक्ति, आपका साथ, आशीर्वाद बना हुआ है। यह इतना मजबूत है कि जो कोई भी तोड़ने की कोशिश करेगा, टूटेगा नहीं। पीएम मोदी की रैली से पहले राजे का इस तरह के बयान के भी कई सियासी मायने हो सकते हैं। माना जा रहा था कि राजे लगातार चुनावों में अपनी भूमिका को स्पष्ट करवाना चाहती थी। लेकिन केन्द्र से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

कहा-संघर्ष बिना महिलाएं परिवर्तन नहीं ला सकती है
रविवार को राजे ने रामलीला मैदान में धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित मातृशक्ति समागम कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने कहा कि आज हर तरफ़ महिलाओं के अपमान की खबरें सुनाई दे रही है। एक दिन में 20-20 महिला अत्याचार। कदम-कदम पर मातृशक्ति का अपमान। महिलाओं से दुष्कर्म के क़रीब 1400 प्रकरण लम्बित। हालात इतने ख़राब कि इनसे निपटने के लिए अब मातृशक्ति को आगे आना होगा। क्योंकि संघर्ष के बिना महिलाएं समाज में परिवर्तन नहीं ला सकती हैं।

रविवार रात बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में भी वसुंधरा राजे शामिल हुई।
रविवार रात बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में भी वसुंधरा राजे शामिल हुई।

राजे व गजेन्द्र सिंह की मुलाकात के निकाले जा रहे मायने
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार शाम वसुंधरा राजे से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। गजेन्द्र सिंह शेखावत का इस तरह से राजे के आवास पर पहुंचना सियासी हल्कों में चर्चा का विषय बन गया। राजे व गजेन्द्र सिंह एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते है। लेकिन इस तरह से पीएम की रैली से एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पीएम मोदी की रैली में आने का लोगों से आह्वान करते हुए लिखा- साथ आएं, परिवर्तन लाएं
पीएम मोदी की रैली में आने का लोगों से आह्वान करते हुए लिखा- साथ आएं, परिवर्तन लाएं

पीएम मोदी की सभा के लिए भी किया आह्वान
वसुंधरा राजे ने आज होने वाली पीएम मोदी की सभा को लेकर भी सोशल मीडिया के जरिए आह्वान किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- साथ आएं, परिवर्तन लाएं ! 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर, राजस्थान पधार रहे है। यहां परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित कर वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। राजस्थान परिवार आपका हार्दिक स्वागत करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet