[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:वारदात की फिराक में घूम रहा था, 30 मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

10 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:वारदात की फिराक में घूम रहा था, 30 मामले दर्ज

10 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार:वारदात की फिराक में घूम रहा था, 30 मामले दर्ज

बबाई : बबाई पुलिस में शुक्रवार दस हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश में अलग-अलग थानों में 30 मामले दर्ज हैं। आरोपी थाना क्षेत्र में वारदात करने की फिराक में घूम रहा था कि पुलिस ने आरोपी को पहले ही दबोच लिया।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान कांस्टेबल अजय भालोठिया को सूचना मिली कि दस हजार रुपए का इनामी बदमाश और हार्डकोर अपराधी थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में आया हुआ है।

आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर एसपी अनिल बेनीवाल ने खेतड़ी, खेतड़ीनगर, बबाई व मेहाड़ा थानाधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस की टीमों ने सूचना के आधार पर दलेलपुरा के खनन क्षेत्र में दबिश देकर बाढ़ की ढाणी तन दलेलपुरा निवासी अमर सिंह उर्फ फणियां पुत्र महावीर प्रसाद मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मंडावा, बिसाऊ, चुरु, नांगल चौधरी, नवलगढ़, खेतड़ी, रानोली, उदयपुरवाटी के अलावा विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, जानलेवा हमला, चोरी के 30 मामले दर्ज हैं। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस की ओर से दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी पर खेतड़ी थाने में 2015 में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और यह क्षेत्र में कहां वारदात करने वाला था,इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में सीआई आसाराम गुर्जर, थानाधिकारी सरदारमल यादव, मेंहाडा थानाधिकारी किरण सिंह, खेतड़ीनगर थानाधिकारी अजय सिंह, एचसी महेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय भालोठिया, बलवीर, रामवतार, महिला कांस्टेबल रिषी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet