[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में बाबा हीरामल जी का मेला भरा, 11 हजार की कुश्ती बलजीत ने जीती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

जसरापुर में बाबा हीरामल जी का मेला भरा, 11 हजार की कुश्ती बलजीत ने जीती

प्रवीण भोजगढ़िया ने बताया कि 31सौ रुपए की कुश्ती कालू जमालपुर व बोदूकी बहरोड़ के मध्य हुई जिसमें कालू जमालपुर विजय रहे।

जसरापुर : जसरापुर के छावड़ियो का कुआं बाबा हीरामल के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में गुरुजी गणपतराम खटाना व घीसाराम सेवापति के सानिध्य में मेला भरा गया। हजारों भक्तों ने बाबा को धोक लगाई। ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का लुफ्त उठाया।

मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रवीण भोजगढ़िया की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि झंडू राम गुर्जर थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस महासचिव चुन्नीलाल चनेजा, राजकुमार सिंह निर्वाण, प्रकाश ठेकेदार, नेतराम छाबड़ी, महिपाल छाबड़ी, मुकेश सेडका, मनीष सिंह निर्वाण, कृष्ण छाबड़ी, सुंदरलाल व हेमराज बजाड़ थे।

प्रवीण भोजगढ़िया ने बताया कि 31सौ रुपए की कुश्ती कालू जमालपुर व बोदूकी बहरोड़ के मध्य हुई जिसमें कालू जमालपुर विजय रहे।

51सौ रुपए की भैरूसिंह जसरापुर व सचिन जमालपुर के बीच हुई जिसमें सचिन जमालपुर विजेता रहे। 11 हजार रुपए की कुश्ती जितेन्द्र पांडे हरियाणा एवं बलजीत बागोत के मध्य हुई जिसमें बलजीत बागोत विजेता रहे।

इस अवसर पर इंद्राज जांगिड़, रविंद्र कसाना, रामकिशन चनेजा, हेमराज फागणा, उमराव सिंह दोराता, दिलीप छाबड़ी, मेघचंद्र छाबड़ी, मुकेश छाबड़ी, विक्रम सेडुका, मनीराम भोजगड़िया, धर्मपाल भोजगड़िया, मुकेश भोजगड़िया, किशोर सिंह बजाड़, महेंद्र तिरोड़ी मौजूद थे। गुलजारी खान पीटीआई, मास्टर हंसराम काजला ने कुश्ती में निर्णायक भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet