[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नीमकाथाना में स्वागत:राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका गुर्जर बोलीं- भ्रष्टाचार में विधायक, मंत्री और प्रशासन की मिलीभगत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नीमकाथाना में स्वागत:राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका गुर्जर बोलीं- भ्रष्टाचार में विधायक, मंत्री और प्रशासन की मिलीभगत

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नीमकाथाना में स्वागत:राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका गुर्जर बोलीं- भ्रष्टाचार में विधायक, मंत्री और प्रशासन की मिलीभगत

नीमकाथाना : भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार शाम नीमकाथाना पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान नेहरू पार्क में सभा आयोजित की गई। जिसमें बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व सांसद सीआर चौधरी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बागड़ी,डॉक्टर रणजीत जाखड़ सहित अनेक पदाधिकारी ने जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि संकल्प यात्रा के संकल्प के साथ न केवल भारतीय जनता पार्टी है बल्कि आम जनता भी इसके साथ जुड़ी हुई है। क्योंकि राजस्थान में जो सरकार चल रही है वह पूरे तरीके से फेल है। महिला युवा व किसान विरोधी सरकार है। भ्रष्टाचार में पूरे तरीके से लिप्त है।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने महिलाओं की 33% आरक्षण बिल पेश करने की बात को लेकर कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आजादी के बाद किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। इस दौरान इस दौरान कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए करण सिंह बोपिया के साथ कई लोगों ने जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी रेलवे सलाहकार समिति सदस्य भारत सरकार रघुवीर सिंह भूदोली ने भी सभा आयोजित कर संकल्प यात्रा का स्वागत किया।

यह रहे मौजूद

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मोदी वीरांगना कविता सामोता, पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, प्रधान प्रधान सुवालाल सैनी,नीमकाथाना उप प्रधान सुरेंद्र खरबास,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet