[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा चुनाव 2023:मतदान का संकल्प लेने वालों को मिलेगा ई- सर्टिफिकेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा चुनाव 2023:मतदान का संकल्प लेने वालों को मिलेगा ई- सर्टिफिकेट

विधानसभा चुनाव के लिए नैतिक मतदान का संकल्प लेकर आमजन जिला निर्वाचन अधिकारी की हस्ताक्षर युक्त ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव के लिए नैतिक मतदान का संकल्प लेकर आमजन जिला निर्वाचन अधिकारी की हस्ताक्षर युक्त ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने ई सर्टिफिकेट जारी कर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए यह पहल की गई है इसके अनुसार इसके तहत कोई भी मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान की शपथ ले सकता है।

ई-शपथ प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाए जाएंगे

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि इस शब्द को जिले के अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस एनसीसी स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों, बुधवार को आयोजित होने वाली पुकार बैठकों की प्रतिभागियों, नरेगा श्रमिकों, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्मिकों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं राशन डिपो डीलर्स सहित विभिन्न कार्मिकों और आमजन के लिए ई-शपथ का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस प्रकार ले सकेंगे ई-प्रमाण पत्र

घोषणा:

मैं भारत का नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेता / लेती हूं कि मैं, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखूंगा / रखूंगी तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा / करूगीं।

मैं, झुन्झुनूं जिले में मजबूत लोकतंत्र के लिए चलाये जा रहे ‘SVEEP’ Program का समर्थन करता/करती हूँ और मजबूत लोकतंत्र की परिकल्पना को साकार करने में मेरी क्षमता के अनुसार सहयोग का संकल्प लेता/लेती हूँ ।


सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि ई-प्रमाण पत्र के लिए http://zilajhunjhunu.in/election-pledge.php पर क्लिक करना होगा। दूसरे चरण में नाम और मोबाइल नंबर डालने के बाद इसे सबमिट करना होगा। इसके साथ ही ई-प्रमाण पत्र जनरेट हो जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22