[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थाना इंचार्ज के चैंबर में महिला के बाल उखाड़े:SHO खुद गवाह, ASP बोले- आरोपियों को 151 में कर दिया था बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

थाना इंचार्ज के चैंबर में महिला के बाल उखाड़े:SHO खुद गवाह, ASP बोले- आरोपियों को 151 में कर दिया था बंद

अलवर : अलवर शहर के अरावली विहार थाना प्रभारी पवन चौबे के चैंबर में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता महिला (28) के बाल पकड़कर इतनी जोर से खींचे कि बालों का गुच्छा हाथ में आ गया। यह सब थाना इंचार्ज के सामने हुआ। घटना 13 सितंबर बुधवार की है।

थाना इंचार्ज पवन चौबे से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने माना कि थाना परिसर में महिला से अभद्रता हुई थी। इस मामले में तुरंत एक्शन लिया था और आरोपियों को 151 में बंद कर दिया था। आगे भी मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में ASP तेजपाल सिंह ने भी कहा कि पुलिस के सामने यह घटना हुई, आरोपियों को बंद कर दिया गया था। अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

महिला ने कर रखा है रेप की कोशिश का केस

महिला ने बताया कि मेरे साथ रेप की कोशिश और मारपीट की गई थी। इसका केस चल रहा है। मुझसे तलाक व प्रोपर्टी के कागजात पर साइन करवा कर घर से निकाल दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी।

इसके बाद मैंने एसपी आनंद शर्मा से मिलकर शिकायत की थी। इस पर एफआईआर को फिर से खोला गया था। 13 सितबंर को दोनों पक्षों को अरावली विहार थाना में बुलाया गया था। थाना इंचार्ज पवन चौबे ने आरोपी पक्ष के चार लोगों अमित योगी, विनीता राजपूत, अभिषेक शर्मा और नीलम देवी को भी बुलाया गया था।

एसएचओ के सामने गाली-गलौज, बाल उखाड़े

दोनों पक्ष एसएचओ के चैंबर में बैठे हुए थे। इस दौरान अमित, विनीता, अभिषेक और नीलम देवी ने बदसलूकी करना शुरू कर दिया। गंदे इल्जाम लगाए। गाली-गलौज की और अमित योगी व विनीता राजपूत ने एसएचओ के सामने ही मेरे साथ मारपीट कर दी। मुझे इतना बुरी तरह मारा कि मेरे बाल उखड़ गए। सिर के दायें हिस्से से बाल उखड़कर हाथ में आ गए।

इस घटना के बाद महिला ने दोबारा एसपी को शिकायत की है। घटना एसएचओ पवन चौबे के सामने हुई थी इसलिए एसएचओ खुद इस मामले में गवाह हैं।

अलवर शहर निवासी 28 साल की पीड़ित महिला ने 26 जुलाई को अलवर के ही अमित, विनीता, अभिषेक व नीलम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। तब आरोप लगाया था कि अमित योगी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बनाए थे, इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी थी।

इस मामले में पुलिस ने FR लगा दी थी। SP से शिकायत के बाद केस की दोबारा जांच के लिए अरावली विहार थाना पुलिस ने 13 सितंबर बुधवार को तस्दीक के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।

Related Articles