[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा : करोड़ों की लगात से तैयार कोटा रिवर फ्रंट, कल करेंगे CM गहलोत उद्घाटन; दीपिका -रणवीर बनेंगे मेहमान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाराजस्थानराज्य

कोटा : करोड़ों की लगात से तैयार कोटा रिवर फ्रंट, कल करेंगे CM गहलोत उद्घाटन; दीपिका -रणवीर बनेंगे मेहमान

करोड़ों की लागत से तैयार कोटा रिवर फ्रंट का उद्घाटन सीएम गहलोत मंगलवार को करेंगे. रिवर फ्रंट के उद्धाटन के लिए सभी विधायकों को राज्य के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया हैं. इसी के साथ UTI ने इसके प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण और रण्वीर सिंह के साक साल भर का करार किया है.

कोटा : लंबे समय से कोटा की जनता को करोड़ों की लगात से तैयार रिवर फ्रंट का उद्घाटन   मंगलवार को  पूरी कैबिनेट की मौजूदगी में CM गहलोत करेंगे.  दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को इस कोटा रिवर फ्रंट  का एम्बेसडर  बनाया गया है.  बता दें कि सीएम गहलोत मंगलवार को सुबह 9.30 बजे चंबल रिवर फ्रंट का उदघाटन करेंगे. जिसके बाद शाम को चंबल माता की आरती की जाएगी. वहीं 13 तारीख को सुबह 9.30 बजे CM गहलोत सिटी पार्क का उदघाटन  भी करेंगे. इस दौरान पूरा मंत्रिमंडल और सभी विधायक मौजूद रहेंगे.

सिटी पार्क का अवलोकन 

CM के लोकार्पण करने के बाद सभी मेहमान और मंत्री-विधायक सिटी पार्क का अवलोकन करेंगे और फिर सीएम बोटिंग डेक पर रहकर आधा घंटे तक नहर में बोटिंग करेंगे.

ग्लास हाउस में कैबिनेट  बैठक
CM के बोटिंग करने  के बाद ग्लास हाउस में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी और उसके बाद आर्ट हिल में विधायक दल की बैठक आयोजित होगी.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनेंगे मेहमान
CM के इस दौरान कयास लगाए जा रहे है कि वह फिर से प्रदेश की जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते है. वहीं 13 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी  कोटा में सिटी पार्क के उद्घाटन में शामिल होने आएंगे.

कोटा नहीं देखा तो क्या देखा
बता दें कि दीपिका और रणवीर के साथ कोटा UIT ने करार किया है और दोनों को कोटा का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है. जो पूरे साल कोटा नहीं देखा तो क्या देखा. की थीम पर कोटा का प्रमोशन करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था के खासे इंतजाम
वहीं मंगलावार को कोटा में  होने वाली VIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के खासे इंतजाम भी  किए  है. इसके लिए  राज्य में 2500 जवान तैनात किए गए है. साथ ही कोटा के अलावा उदयपुर, अजमेर और भरतपुर रेंज के अधिकारियों को भी कोटा में बुलाया गया है. गौरतलब है कि कोटा के रिवर फ्रंट के उदघाटन के लिए 25 राजदूतों,सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मीडिया हाउसेस में निमंत्रण पत्र भेजे गए है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77