[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना : नीमकानाथा में विवादों में फंसी इंदिरा रसोई:गणेश्वर में नही खुल सकी, शिकायत पर पुलिस ने करवाया काम बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नीमकाथानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नीमकाथाना : नीमकानाथा में विवादों में फंसी इंदिरा रसोई:गणेश्वर में नही खुल सकी, शिकायत पर पुलिस ने करवाया काम बंद

नीमकानाथा में विवादों में फंसी इंदिरा रसोई:गणेश्वर में नही खुल सकी, शिकायत पर पुलिस ने करवाया काम बंद

नीमकाथाना : नीमकाथाना निकटवर्ती गांव गणेश्वर में फिर से इंदिरा रसोई विवादों में आ गई हैं। राज्य सरकार की बजट घोषणा में स्वीकृत हुई इंदिरा रसोई का उद्घाटन नहीं हो सका। राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल के कमरों में इंदिरा रसोई का उद्घाटन होना था।

स्कूल भवन के कमरों की पंचायत प्रशासन ने सफाई भी करवा दी थी रंग रोगन का काम चल रहा था। लेकिन पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने 100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवा दी की गणेश्वर सरपंच प्रतिनिधि घासीलाल अग्रवाल कब्जा करने के लिए कमरों का ताला तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काम बंद करवा दिया। हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। जिस पर काम बंद करवाया गया। कॉन्स्टेबल ने कहा कि घासीलाल अग्रवाल और स्कूल प्रशासन से बात की। स्कूल प्रशासन का कहना था कि यह स्कूल भवन गांव के भामाशाह सेठ रामप्रताप सिंघानिया ने बालिका स्कूल खोलने के लिए भवन की विद्यालय के नाम रजिस्ट्री करवा दी। बंद कमरे विद्यालय के अधीन हैं।

इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि घासीलाल अग्रवाल अग्रवाल का कहना हैं कि 1986 में जमीन की विद्यालय के नाम तहसील से रजिस्ट्री हुई थी। विद्यालय प्रशासन के पास इसके दस्तावेज भी हैं। शनिवार को इंदिरा रसोई के आदेश आये थे। इंदिरा रसोई खुलने से तीर्थ धाम पर आने वाले यात्रियों व जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की सुविधा मिल सकती थी। वही ग्रामीणों का आरोप हैं कि पंचायत प्रशासन विवादित जगहों पर काम चालू करवाती हैं। विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाता हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता और विद्यालय प्रशासन से भवन के कागजात मंगवाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77