[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीलवाड़ा : खाना खाकर घूमने निकली महिला का किडनैप और गैंगरेप:निर्वस्त्र हालत में मदद मांगी, किसी ने गाड़ी नहीं रोकी; पुलिसवालों ने बैनर में लपेटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

भीलवाड़ा : खाना खाकर घूमने निकली महिला का किडनैप और गैंगरेप:निर्वस्त्र हालत में मदद मांगी, किसी ने गाड़ी नहीं रोकी; पुलिसवालों ने बैनर में लपेटा

खाना खाकर घूमने निकली महिला का किडनैप और गैंगरेप:निर्वस्त्र हालत में मदद मांगी, किसी ने गाड़ी नहीं रोकी; पुलिसवालों ने बैनर में लपेटा

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा में खाना खाकर टहलने निकली महिला का तीन बदमाशों ने किडनैप कर लिया और फिर गैंगरेप किया। इसके बाद महिला को निर्वस्त्र हालत में छोड़कर फरार हो गए। दुष्कर्म पीड़िता भीड़भाड़ वाले रास्ते पर निर्वस्त्र हालात में लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसवाले उसे बैनर में लपेटकर पुलिस स्टेशन लाए। महिला से पूछताछ के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा कि इसी खंडहर में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा कि इसी खंडहर में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के सर्किल ऑफिस के पास से किडनैपिंग

घटना भीलवाड़ा के गंगापुर की शनिवार रात करीब आठ बजे की है। सर्किल ऑफिसर लाभूराम ने बताया कि शनिवार रात एक ग्रामीण ने सूचना दी कि गंगापुर से 6-7 किलोमीटर दूर एक महिला निर्वस्त्र मिली है। जिसके साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला खाना खाने के बाद घर से टहलने निकली थी। इस दौरान कार सवार 3 बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया। जानकारी के अनुसार जहां से महिला किडनैप हुई वह जगह सीओ ऑफिस से महज 100 कदम की दूरी पर है।

आठ किलोमीटर दूर खंडहर में ले गए

कार सवार बदमाश महिला को किडनैप कर गंगापुर से 8 किलोमीटर दूर एक खंडहर में ले गए। वहां महिला से गैंगरेप के बाद उसके सारे कपड़े लेकर उसे निर्वस्त्र हालत में मौके पर ही छोड़कर भाग गए।बदहवास महिला वहां से सड़क पर आई और करीब आधे घंटे तक लोगों से मदद मांगती रही। लेकिन किसी भी कार चालक ने उसकी मदद नहीं की। वहां से निकले एक बाइक सवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात 10 बजे के करीब मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्लास्टिक का बैनर ओढ़ाया और थाने ले आई। वहां से महिला को डीएसपी ऑफिस लाया गया। पूछताछ के बाद मेडिकल के लिए गंगापुर हॉस्पिटल लेकर गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में गंगापुर थाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है मामल में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में गंगापुर थाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है मामल में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नहीं हुआ परिवार को शक

जानकारी के अनुसार महिला डेली खाना खाने के बाद शाम को टहलने निकलती थी और करीब एक=डेढ़ घंटे बाद वापस लौटती थी। इसलिए देर होने पर भी उसके पति को शक नहीं हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पीड़िता की टूटी हुई चूडियां व एक युवक का अंडरगारमेंट भी मिला है। पुलिस ने देर रात ही तीन टीमों का गठन कर तीन संदिग्ध युवकों को डिटेन कर लिया था। अभी पुलिस युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। हालांकि, युवक गंगापुर के आस-पास के ही बताए जा रहे है। घटना से इलाके में तनाव है।

लोगों ने समझा पागल है महिला

सड़क पर बदहवास हालत में महिला लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। लोगों ने समझा कि वो पागल है। काफी देर तक सड़क पर ऐसे ही रहने के बाद एक शख्स ने महिला की पीड़ा सुनी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाने में महिला सिपाही से मंगवाए कपड़े

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले अपनी सरकारी जीप की सीट से कवर निकाला और महिला को उसका शरीर ढकने के लिए दिया। इसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर आई और एक महिला पुलिस कर्मी से कपड़े मंगवाकर उसे दिए। फिर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को विस्तार से पुलिस को बताया। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता को मेडिकल जांच के अस्पताल भेजा है।

पुलिस-फोरेंसिक टीम को मौके से मिली कई चीजें

मामले के बारे में जानकारी देते हुए भीलवाड़ा के एडिशन एसपी विमल सिंह नेहरा ने बताया कि घटनास्थल की जांच कराई गई है। पुलिस को मौके से कई चीजें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया है कि महिला के साथ वारदात करने वाले नशे की हालत में थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के गांव वालों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related Articles