[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धौलपुर : कांग्रेस नेता पर अंधाधुंध बरसाई गोलियां, मेहताब सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धौलपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

धौलपुर : कांग्रेस नेता पर अंधाधुंध बरसाई गोलियां, मेहताब सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या

Firing on Congress leader Mehtab Singh Gurjar: धौलपुर के मनिया कस्बे में बीच बाजार में चली दनादन गोलियों से पूरा बाज़ार सहम गया. जिसमें एक शख्स के सीने पर हमलावरों ने एक नहीं दो नहीं तीन नहीं आधा दर्जन से अधिक गोलियां उतार दी.

Firing on Congress leader in Dholpur : धौलपुर के मनिया कस्बे में बीच बाजार में चली दनादन गोलियों से पूरा बाज़ार सहम गया. जिसमें एक शख्स के सीने पर हमलावरों ने  एक नहीं दो नहीं तीन नहीं आधा दर्जन से अधिक गोलियां उतार दी. धौलपुर के मनिया कस्बे में कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की दो बाइकों पर सवार युवकों ने बाजार में अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी.

कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की हत्या

हमलावर फायरिंग कर दहशत फ़ैलाते हुए बाजार से फरार हो गए. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. जिला अस्पताल पर भारी तादाद में भीड़ जमा हो गई है. मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है.

मामला पुरानी रंजिश का 

जानकारी के मुताबिक मनिया थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मांगरोल कांग्रेस मंडल अध्यक्ष 50 वर्षीय मेहताब सिंह गुर्जर पुत्र प्रद्युम्न सिंह गुर्जर शुक्रवार शाम को मनिया कस्बे में पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आया था. करीब आधा दर्जन लोग मेहताब गुर्जर का पीछा करते हुए आ रहे थे. मनिया कस्बे के बाजार में टेंट की दुकान पर बैठे मबताव गुर्जर को जबदस्ती उठाकर सड़क पर पटक कर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां से फायरिंग कर दी.

8 गोलियां मेहताब गुर्जर के सीने,सिर एवं पेट में दागी

हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में करीब 8 गोलियां मेहताब गुर्जर के सीने,सिर एवं पेट में लगी हैं. महताब गुर्जर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना से बाजार में सनसनी फैल गई. हमलावर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने मनिया थाना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकाबंदी कराई, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. जिला अस्पताल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया उधर सुरक्षा को देखते हुए मनिया कस्बे में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी में मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है. पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की गई है. घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि मेहताब सिंह गुर्जर की करीब आधा दर्जन हमलावरों ने गोलियों से हत्या की है. उन्होंने बताया हमलावर फरार हो चुके हैं. आरोपियों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है.मामला पुरानी रंजिश का मामला है.आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. डेड बॉडी को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

पटवार घर का होना था उद्घाटन कार्यक्रम

शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा द्वारा पटवार घर का उद्घाटन किया जाना था। उद्घाटन की तैयारी को लेकर मेहताब गुर्जर मनिया कस्बे में टेंट एवं अन्य सामान लेने आया था। विधायक रोहित बोहरा का मेहताब सिंह गुर्जर को काफी करीबी भी माना जाता है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22