Bypoll Results: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कहां क्या हुआ, घोसी में क्यों जीती सपा?
Bypoll Results: जिन सात सीटों पर उप-चुनाव हुए उनमें से तीन भाजपा, एक-एक सीट सपा, कांग्रेस, माकपा और झामुमो के पास थीं। नतीजों के बाद इनमें से एक सीट भाजपा ने माकपा से छीन ली। वहीं, भाजपा की एक सीट टीएमसी ने छीन ली। इस तरह नतीजों के बाद भाजपा का कुल तीन सीटों पर कब्जा बरकार रहा।

Bypoll Results : छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए। उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत लगाने के बाद भी सत्ताधारी भाजपा को घोसी सीट पर विजय नहीं मिली। उत्तराखंड में बेहद कम अंतर से भाजपा अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही। वहीं, त्रिपुरा में भाजपा ने लेफ्ट के एक और किले में सेंध लगा दी। केरल में सहानभूति लहर पर सवार कांग्रेस ने अपनी सीट बरकार रखी। बंगाल में ममता ने भाजपा की सीट छीन ली। तो झारखंड में इंडिया और एनडीए के बीच रोचक लड़ाई में इंडिया को जीत मिली।
आइये जानते हैं सभी सात सीटों पर कैसे रहे नतीजे, घोसी में सपा की जीत के क्या मायने? त्रिपुरा में लेफ्ट गढ़ कैसे ढहा? केरल से कांग्रेस को क्या मिला? बंगाल, झारखंड में क्या हुआ?
उप-चुनाव – फोटो
