[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Jawan Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन SRK ने तोड़ा अपनी ‘पठान’ का रिकॉर्ड, Jawan बनी बॉलीवुड की Highest Opening फिल्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
एक्सक्लूसिव रिपोर्टबॉलीवुडराज्य

Jawan Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन SRK ने तोड़ा अपनी ‘पठान’ का रिकॉर्ड, Jawan बनी बॉलीवुड की Highest Opening फिल्म

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) ने रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंपर ओपनिंग कलेक्शन किया, जिसके बाद ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई।

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) गुरुवार, 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसने अपनी रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के साथ-साथ इंडस्ट्री का इतिहास तक बदल दिया। कई शहरों में ‘जवान’ (Jawan) का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सवा 2 बजे लगा तो कई जगह 5 बजे, जो इससे पहले किसी के लिए नहीं हुआ। वहीं, अगर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात की जाए तो, ये कहना गलत नहीं होगा कि SRK की ‘जवान’ ने तो कमाल ही कर दिया।

‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 1) की ओपनिंग डे पर शाहरुख खान ने अपनी ही इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके बाद ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। जहां ‘पठान’ का ओपनिंद डे कलेक्शन 57 करोड़ का था। वहीं, जवान ने 75 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की।

Jawan बनी बॉलीवुड की Highest Opening फिल्म

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) ने अपने दिन की शुरुआत 75 करोड़ की कलेक्शन के की, जिसके बाद ये उम्मीद लगानी गलत नहीं होगी कि ये ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक दम तैयार है। ‘जवान’ को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई कर 65 करोड़ अपने नाम किए। वहीं तमिल और तेलुगू में फिल्म ने 5-5 करोड़ की कमाई की।

Jawan की ओपनिंग बताती है ये ब्लॉकबस्टर होगी

साउथ सिनेमा के सुपर डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ (Jawan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) के अलावा विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में ‘पठान’ में SRK के साथ नजर आ चुकीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी स्पेशल अपीयरेंस हैं, जो फिल्म में थोड़ी और जान डाल देता है। फिल्म को दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लगातार रिव्यू सामने आ रहे हैं। सिनेमाघरों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें SRK के फैंस थिएटर्स में उनके गानों पर झूमते नाचते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet