[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर/प्रतापगढ़ : पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया, बीजेपी और महिला आयोग ने मुद्दा बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरप्रतापगढ़राजस्थानराज्य

जयपुर/प्रतापगढ़ : पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया, बीजेपी और महिला आयोग ने मुद्दा बनाया

जयपुर/प्रतापगढ़ : राजस्थान पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को उसके पति ने कथित तौर पर पीटा, नग्न किया और उसके गांव में घुमाया। इस मामला का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति, कथित तौर पर उसका पति, 21 वर्षीय महिला को उनके घर के बाहर निर्वस्त्र कर रहा है और उसे नग्न घुमा रहा है, जबकि वह मदद के लिए चिल्ला रही है। पुलिस के अनुसार महिला के पति को शक था कि उसके संबंघ किसी और आदमी के साथ हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार सुबह कहा कि महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अबी कुछ घंटों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि शादीशुदा होने के बावजूद किसी अन्य पुरुष के साथ रहने से नाखुश महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए। महिला को पीटा गया और नग्न कर घुमाया गया।
राष्ट्रीय महिला आयोग जो पूरी निर्लज्जता के साथ मणिपुर की घटना पर महीनों पर चुप रहा था। राजस्थान की घटना पर फौरन सक्रिय हुआ। भाजपा ने भी राजनीति करने में देर नहीं लगाई। बाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य मंत्रियों पर आपसी गुटबाजी में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में शासन पूरी तरह से गायब है। शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। उन लोगों का शेष समय दिल्ली में एक राजवंश (गांधी परिवार) को खुश करने में व्यतीत हो रहा है, नड्डा ने ट्विटर पर यह भी लिखा कि राजस्थान में महिला सुरक्षा के मुद्दे को ‘पूरी तरह से नजरअंदाज’ कर दिया गया है। पिछले कुछ महीनों में, राजस्थान में करौली नाबालिग रेप मामले सहित महिलाओं और बच्चों के खिलाफ क्रूर अपराधों के कई मामले हुए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस मामले में पूरी सक्रियता दिखाते हुए कहा, “एनसीडब्ल्यू राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई दर्दनाक घटना की कड़ी निंदा करता है। एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो में रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले ऐसा होने के बावजूद, पुलिस की निष्क्रियता अस्वीकार्य है।” एनसीडब्ल्यू अध्यक् रेखा शर्मा ने कहा कि हमने राज्य के डीजीपी को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और आवश्यक आईपीसी प्रावधान लागू करने का निर्देश दिया है। हमने पांच दिनों के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट भी मांगी है।”
डीजीपी ने बताया कि कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमें गठित की गई हैं और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा, ”प्रतापगढ़ जिले में ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है।” महानिदेशक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि एडीजी क्राइम को मौके पर भेजकर इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे अपराधियों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सज़ा सुनाई जाएगी।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89