[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर 7 सितंबर निकाली जाएगी पदयात्रा, पदयात्रा के जरिए कांग्रेसी देंगे सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर 7 सितंबर निकाली जाएगी पदयात्रा, पदयात्रा के जरिए कांग्रेसी देंगे सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर 7 सितंबर निकाली जाएगी पदयात्रा, पदयात्रा के जरिए कांग्रेसी देंगे सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश

झुंझुनूं : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ 7 सितंबर को पूरे देश में मनाई जाएगी। इसी क्रम में झुंझुनूं में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे तथा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के निर्देश पर गुरूवार को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। झुंझुनू में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा और कांग्रेस के तमाम नेताओं के नेतृत्व में सांप्रदायिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश देते हुए यह यात्रा निकाली जाएगी। सुंडा ने बताया कि यह यात्रा गुरूवार को शाम चार बजे चंचलनाथ टीले से शुरू होगी। जो शहीद इंद्रसिंह सैनी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पंचदेव मंदिर, प्राइवेट बस स्टैंड, गांधी चौक, नेहरू बाजार, सब्जी मंडी, शहीदान चौक होते हुए सांप्रदायिक सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब के रूप में पहचाने जाने वाली कमरूद्दीन शाह दरगाह पर जाकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर जिले में अमन, चैन, शांति और भाईचारा बना रहे। इसकी दुआ की जाएगी।

 

इस पदयात्रा का कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुंडा ने बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायकगण, विधायक प्रत्याशी, जिले के एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी व सदस्य, समस्त ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, नगर निकाय व पंचायती राज के समस्त प्रतिनिधिगण एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता भागीदारी निभाएंगे। सुंडा ने बताया कि सभी को मालूम है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 7 सितंबर 2023 को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 4081 किलोमीटर की यह यात्रा 136 दिन में 76 लोकसभा क्षेत्रों, 75 जिलों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों और 12 राज्यों से होती हुई पूरी की गई। इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

सुंडा चाहते है पदयात्रा से जाए संदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि एआईसीसी और पीसीसी के निर्देश पर यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। लेकिन झुंझुनूं में इसे सांप्रदायिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश देते हुए निकाले जाने का फैसला लिया है। ताकि आमजन में भाईचारे और सौहार्द का संदेश जाए।

Related Articles