[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जल-संकट से जूझती महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया विरोध:JEN को दिया ज्ञापन, बोलीं- बूंद बूंद के लिए हो रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जल-संकट से जूझती महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया विरोध:JEN को दिया ज्ञापन, बोलीं- बूंद बूंद के लिए हो रहे परेशान

जल-संकट से जूझती महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया विरोध:JEN को दिया ज्ञापन, बोलीं- बूंद बूंद के लिए हो रहे परेशान

झुंझुनूं : झुंझुनूं के बगड़ के जाटाबास वार्ड 19 में पीने के पानी को लेकर परेशान वार्डवासियों ने मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय के सामने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी गुढ़ा के नेतृत्व में वार्डवासी जलदाय विभाग कार्यालय के सामने एकत्रित हुए।

महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े। इसके बाद जेईएन अनूप ढाका को ज्ञापन दिया गया। पार्षद गुढ़ा ने बताया कि वार्ड में काफी समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही, जिसके चलते लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

महिलाओं ने जेईएन ढाका को कार्यालय से बाहर बुलाकर पानी की समस्या से अवगत करवाते हुए कहा कि वार्ड में करीब एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है। बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके लिए पहले भी कई बार विभाग को अवगत कराया जा चुका है मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

वार्ड वासियों ने कहा कि अगर तीन रोज में पानी की सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया गया तो कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। वार्ड वासियों ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कस्बे में जगह-जगह पानी की पाइप लाइनों में लीकेज हो रखे हैं। जिनमें से पानी उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचने से पहले ही नालियों में वह जाता है।

जेईएन ढाका ने जल्द ही लीकेज ठीक करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह राठौड़ बिंदु, नरेश शर्मा, मुकुंद सिंह राजपुरोहित, अमीलाल, कुलदीप, पीयूष, विकास, विशाल सहित काफी महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet