[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन:नई बस खरीदने, पहली तारीख को वेतन देने की मांग, प्रदेशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन:नई बस खरीदने, पहली तारीख को वेतन देने की मांग, प्रदेशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी

खेतड़ी में रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन:नई बस खरीदने, पहली तारीख को वेतन देने की मांग, प्रदेशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी

झुंझुनूं-खेतड़ी : राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के आह्वान पर रविवार को रोडवेज के कर्मचारियों ने डिपो परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने सरकार से जल्द 11 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करने पर 5 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संयुक्त मोर्चा के रविंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ अभियान के तहत कर्मचारियों की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

कर्मचारियों के आंदोलन के आठवें चरण में खेतड़ी आगार के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया था। वहीं प्रशासन और राज्य सरकार की रोडवेज विरोधी नीतियों के खिलाफ ढोल बजाकर नारेबाजी की गई।

विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार से पूर्व में भी कई बार बैठक कर समझौता वार्ता की जा चुकी है। हर बार सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समझौते आज तक लागू नहीं किए गए। काफी समय बीतने के बाद भी समझौते लागू नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है।

इस दौरान उन्होंने 25 सौ नई बसों की खरीद करने, महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने, 11 हजार खाली पदों पर भर्ती करने सहित अन्य मांगों को लेकर बार-बार अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक समाधान नहीं करने से कर्मचारी बार-बार आंदोलन की राह पर आने को मजबूर हो रहे हैं।

सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं करने पर 5 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का आह्वान भी किया है।

इस मौके पर संजय यादव, सतीश खर्रा, हनुमान यादव, शिंभूदयाल, बजरंग कुमावत, करतार शर्मा, सुरेश बोला, शीशराम लांबा, जयपाल जांगिड़, अमर सिंह, रामप्रताप यादव, धर्मपाल जाट, विक्रम सिंह गुर्जर, बिरजू सिंह, स्वरूप सिंह, हेमराज शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22