[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा के किराना व्यापारी मिली धमकी:फोन कर बोला-बीच बाजार में गोली मारूंगा, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा के किराना व्यापारी मिली धमकी:फोन कर बोला-बीच बाजार में गोली मारूंगा, मामला दर्ज

चिड़ावा के किराना व्यापारी मिली धमकी:फोन कर बोला-बीच बाजार में गोली मारूंगा, मामला दर्ज

झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा शहर के एक व्यापारी को मोबाइल पर धमकी मिली है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में इसको लेकर मामला दर्ज कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी नितिन उर्फ मोनू खंडेलिया की कबूतर खाना बस स्टैंड पर दुकान है। उसके पास 24 अगस्त को रात दस बजे इंटरनेट कॉल आया। जिसमें सामने वाले ने कहा कि आप प्रवीण को जानते हो क्या। मोनू ने कहा कि वो नहीं जानता कौन है प्रवीण। जिस पर आरोपी ने कहा कि सुबह फिर कॉल करूंगा, उठा लेना नहीं तो गोली मार दूंगा। जिसे दुकानदार ने गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को दोपहर ढाई बजे फिर कॉल आया। आरोपी बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि आप प्रवीण को नहीं जानते क्या, वो कपड़ा व्यापारी है। पीड़ित मोनू ने मना किया तो आरोपी ने कहा कि आपको और प्रवीण को बीच बाजार में गोली मारूंगा, बस एक बार चुनाव हो जाने दो। एसपी के पास चले जाना। जिसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया।

पहले भी मिल चुकी धमकियां

शहर के व्यापारियों को भी पहले धमकी मिल चुकी हैं। खेतड़ी रोड पर किराना व्यवसायी को मुखा गैंग के नाम से धमकी मिली थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि किराना व्यापारी ने धमकी मिलने का मामला दर्ज करवाया है। इंटरनेट कॉलिंग की गई है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22