[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : विधानसभा में पहले पुरूष अध्यक्ष और पहली महिला अध्यक्ष, दोनों झुंझुनूं के


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : विधानसभा में पहले पुरूष अध्यक्ष और पहली महिला अध्यक्ष, दोनों झुंझुनूं के

राजस्थान विधानसभा के पहले अध्यक्ष पंडित नरोत्तम लाल जोशी झुंझुनूं के रहने वाले थे। वहीं पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह भी झुंझुनूं की रहने वाली हैं। दोनों ही झुंझुनूं शहर से विधायक रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा शेखावाटी के हरिशंकर भाभड़ा व दीपेन्द्र सिंह भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

झुंझुनूं : राजस्थान की विधानसभा में एक रेकॉर्ड अनूठा है। यह रेकॉर्ड झुंझुनूं के नाम है और हमेशा झुंझुनूं के नाम ही रहेगा। राजस्थान विधानसभा के पहले अध्यक्ष पंडित नरोत्तम लाल जोशी झुंझुनूं के रहने वाले थे। वहीं पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह भी झुंझुनूं की रहने वाली हैं। दोनों ही झुंझुनूं शहर से विधायक रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा शेखावाटी के हरिशंकर भाभड़ा व दीपेन्द्र सिंह भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

सुमित्रा सिंह मई 1930 में जन्मी सुमित्रा सिंह राजस्थान विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष हैं। वर्ष 1957 में पिलानी से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनी। उसके बाद वह सन् 1962 से लगातार चार बार झुंझुनूं से जीती। वे अब तक नौ बार विधायक बन चुकी हैं। वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर झुंझुनूं शहर से विधायक बनकर विधानसभा की अध्यक्ष बनी।

पंडित नरोत्तम लाल जोशी राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल 1952 से 1957 तक रहा। 1914 में जन्मे जोशी कांग्रेस से विधायक रहे। जब वे विधानसभा में अध्यक्ष बने तब सदस्यों की संख्या 160 थीं। उन्होंने स्वतंत्रता के संग्राम में भी हिस्सा लिया। राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े रहे। आजादी के बाद पहली बार हुए आम चुनाव में वह विधानसभा के सदस्य बने। वर्ष 1994 में उनका निधन हो गया।

अब तक बने विधानसभाध्यक्ष
नरोत्तम लाल जोशी
रामनिवास मिर्धा
रामनिवास मिर्धा
निरंजन नाथ आचार्य
रामकिशोर व्यास
लक्ष्मण सिंह
गोपाल सिंह
पूनमचंद विश्रोई
हीरालाल देवपुरा
गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी
हरिशंकर भाभड़ा
हरिशंकर भाभड़ा
शांतिलाल चपलोत
समर्थलाल मीणा
परसराम मदेरणा
सुमित्रा सिंह
दीपेन्द्र सिंह शेखावत
कैलाश चंद्र मेघवाल
सीपी जोशी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77