[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी:विदेश में काम कर रहे पति से फोन पर हुई थी बहस; 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी:विदेश में काम कर रहे पति से फोन पर हुई थी बहस; 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी:विदेश में काम कर रहे पति से फोन पर हुई थी बहस; 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

झुंझुनूं-पिलानी : झुंझुनूं जिले में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक जब महिला ने जब ये कदम उठाया तो घर में उसके साथ 7 साल का बच्चा भी था। पड़ोसियों ने महिला की खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी है। वहीं इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। मामला जिले के पिलानी कस्बे का है।

जानकारी के मुताबिक महिला शीतल (30 वर्ष) घर में 7 साल और 10 के अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती है। शीतल का पति राकेश मस्कट (ओमान) में नौकरी करता है। वहीं महिला के पिता का स्वर्गवास हो चुका है और मां महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू रोड में रहती हैं।

पुलिस के मुताबिक, उनको शुरूआती जांच से पता चला है कि शीतल और राकेश की शादी 19 फरवरी, 2011 को हुई थी। उन्हें 2 बच्चे भी हुए। 2 साल पहले 2021 में नौकरी के लिए शीतल का पति राकेश को मस्कट चला गया। लम्बे समय से वह वहां से वापस नहीं आया था और इसी वजह से पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही थी। शायद इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई थी और शीतल ने अपने दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि, जिस समय महिला ने फंदा लगाया उसकी 10 साल की बेटी स्कूल गई हुई थी। 7 साल का बच्चा घर पर था। मृतका के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर पर भी किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मृतका के मोबाइल फोन फिलहाल लॉक बताये जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी मोबाइल लॉक खोले जाने के बाद ही मिल पाएगी।

पुलिस ने मृतक महिला के चिड़ावा में रहने वाले मामा को घटना की सूचना दी, जिस पर ननिहाल पक्ष के कुछ लोग बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचे। बाद में मृतका के मामा धर्मेन्द्र कुमार चेजारा, चिड़ावा ने पुलिस को शीतल की आत्महत्या के सन्दर्भ में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

पुलिस ने मृतका के पति राकेश को भी घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मृतका के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77