लक्ष्मणगढ़-मुकुंदगढ़ रोड पर प्रदर्शन:बिजली के झूलते तारों के विरोध में लगाया जाम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
लक्ष्मणगढ़-मुकुंदगढ़ रोड पर प्रदर्शन:बिजली के झूलते तारों के विरोध में लगाया जाम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ से मुकुंदगढ़ जाने वाले मार्ग पर शनिवार को बिजली के नीचे झूलते तारों की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 38 और 43 के लोगों ने रास्ता जाम कर धरना दिया। रेलवे लाइन से पहले लक्ष्मणगढ़ कस्बे की तरफ वार्डवासियों ने प्रदर्शन शुरू किया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को वापस लौटकर दूसरे रास्तों से जाना पड़ा।
दो महीने पहले दी थी लिखित शिकायत
वार्ड नंबर 43 के पार्षद सम्पत चेजारा ने बताया-वार्ड में लंबे समय से बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इस समस्या को लेकर करीब दो महीने पहले वार्डवासियों ने बिजली विभाग को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने एक बिजली का खंभा लगाने और तारों की खिंचाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पार्षद ने बताया कि वार्डवासियों के उनके पास पहुंचने पर उन्होंने भी बिजली विभाग के जेईएन से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। इसके बावजूद न तो संतोषजनक जवाब मिला और न ही मौके पर कोई कार्रवाई हुई। हर बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
स्कूली बच्चों के आवागमन से हादसे की आशंका
चेजारा ने कहा कि बिजली के तार आम रास्ते पर काफी नीचे झूल रहे हैं। इसी मार्ग से वाहनों के साथ स्कूली बच्चों का भी लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कारण वार्डवासियों को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा।
पुलिस ने जाम खुलवाने का किया प्रयास
रास्ता जाम और धरने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वार्डवासियों से समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन वार्डवासी बिजली के झूलते तारों की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग पर अड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579620

