इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट में थोई कॉलेज बना चैंपियन:फाइनल में महात्मा गांधी पीजी कॉलेज श्रीमाधोपुर को हराया, प्रदर्शन पर चुनी टीम
इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट में थोई कॉलेज बना चैंपियन:फाइनल में महात्मा गांधी पीजी कॉलेज श्रीमाधोपुर को हराया, प्रदर्शन पर चुनी टीम
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ग्रामीण कॉलेज, थोई की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, श्रीमाधोपुर की टीम उपविजेता रही।
27 और 28 नवंबर को हुई प्रतियोगिता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के तत्वावधान में 27 और 28 नवंबर को प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसकी मेजबानी महात्मा गांधी पीजी कॉलेज को सौंपी गई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक डॉ. उषा खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया।
ट्रायल के आधार पर चुनी विश्वविद्यालय की टीम
प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ट्रायल लेकर विश्वविद्यालय की हॉकी टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रमोद वर्मा ने किया। आयोजक सचिव विजेंद्र पूनिया ने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों और महाविद्यालय परिवार का आभार जताया। इस दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता, शारीरिक शिक्षक, कोच, मैनेजर और खिलाड़ी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579601


