MD तस्करी केस में जयपुर से पकड़ी गई युवती:दोस्त की गर्लफ्रेंड की सहेली के घर मिली; अब पार्टनर की तलाश में जुटी पुलिस
MD तस्करी केस में जयपुर से पकड़ी गई युवती:दोस्त की गर्लफ्रेंड की सहेली के घर मिली; अब पार्टनर की तलाश में जुटी पुलिस
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एमडी तस्करी के मामले में युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए युवती जयपुर में अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड की सहेली के घर पर रुकी हुई थी। जहां से पुलिस ने युवती को पकड़ा है। पुलिस इसके पार्टनर की तलाश कर रही है।
उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि 31 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने एक्सीलेंस कॉलेज के पास से हरिराम बाठोद को गिरफ्तार किया था। इसके पास से पुलिस को 98.40 ग्राम एमडी मिली थी। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट का मुकदमा दर्ज करके उद्योग नगर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मामराज और भारती सोनी नाम की युवती से एमडी खरीदी थी और इसकी सप्लाई करने वाला था।
पुलिस टीम लगातार भारती सोनी और उसके पार्टनर मामराज की तलाश में थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवती भारती जयपुर में करधनी एरिया में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से आरोपी भारती सोनी (21) पुत्री परमेश्वर लाल सोनी निवासी डाकनियों के मंदिर के पास, लक्ष्मणगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
अब तक की जांच में सामने आया कि आरोपी युवती भारती और उसका पार्टनर मामराज लंबे समय से एमडी सप्लाई का काम करते हैं। हरिराम के गिरफ्तार होने के बाद दोनों फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, यह एमडी सप्लाई के बड़े किंगपिन है। इनसे पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में ASI सुभाष,कॉन्स्टेबल रामशिला और देवीलाल शामिल रहे। कॉन्स्टेबल देवीलाल की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579599


