[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में सबसे युवा सदस्य बनीं उप प्रधान:निर्दलीय पूजा कुमावत 11 वोटों से जीतीं; भाजपा की ज्याना देवी को 8 वोट मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में सबसे युवा सदस्य बनीं उप प्रधान:निर्दलीय पूजा कुमावत 11 वोटों से जीतीं; भाजपा की ज्याना देवी को 8 वोट मिले

पलसाना में सबसे युवा सदस्य बनीं उप प्रधान:निर्दलीय पूजा कुमावत 11 वोटों से जीतीं; भाजपा की ज्याना देवी को 8 वोट मिले

पलसाना : पलसाना पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में पूजा कुमावत ने 11 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा प्रत्याशी ज्याना देवी को 8 वोट मिले। पूजा कुमावत ने उप प्रधान पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। वहीं कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन भरने वाले दिनेश ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने पूजा कुमावत को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

बता दें कि पूजा कुमावत ने वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के सिंबल पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर सदस्य बनी थीं। वे पलसाना पंचायत समिति की सबसे युवा सदस्य हैं और अब सबसे युवा उप प्रधान भी बन गई हैं। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधान प्रभा देवी और उप प्रधान पूजा कुमावत ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पहली प्रधान संतोष वर्मा भी मौजूद रहीं। जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव में यहां कांग्रेस का बोर्ड बना। जिसमें प्रभा देवी प्रधान चुने गए।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77