नीमकाथाना में कांग्रेस के विजयसिंह गजराज बने उप प्रधान:विधायक डीजे पर थिरके; मतदान स्थल पर MLA के बेटे और डीएसपी के बीच बहस
नीमकाथाना में कांग्रेस के विजयसिंह गजराज बने उप प्रधान:विधायक डीजे पर थिरके; मतदान स्थल पर MLA के बेटे और डीएसपी के बीच बहस
नीमकाथाना : नीमकाथाना और पाटन पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। नीमकाथाना में कांग्रेस के विजय सिंह गजराज उपप्रधान निर्वाचित हुए, जबकि पाटन में कांग्रेस की उर्मिला ने जीत हासिल कर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। नीमकाथाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए हुए मतदान में विजय सिंह गजराज को 18 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी चंदा देवी को 8 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त घोषित किया गया। वहीं पाटन पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला ने 3 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 11 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 8 वोट प्राप्त हुए।
मतदान स्थल पर विधायक के बेटे और डीएसपी के बीच बहस
चुनाव के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब प्रत्याशी मतदान करने के लिए मतदान स्थल पर पहुंचे। इसी दौरान विधायक सुरेश मोदी के बेटे सुमित मोदी और डीएसपी सुशील मान के बीच बहस हो गई। इस घटनाक्रम के बाद मतदान स्थल पर हलचल देखने को मिली।
विधायक आवास पर जश्न, डीजे पर थिरके विधायक
दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद विधायक आवास पर जश्न का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने भी डीजे पर डांस कर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा और माला पहनाकर बधाई दी।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि जनता का फैसला बिल्कुल साफ है और भाजपा सरकार पूरी तरह नाकारा साबित हुई है। जनता ने 2028 का फैसला आज ही सुना दिया है। उन्होंने दावा किया कि सीकर जिले में पंचायत समिति चुनाव की कुल 16 सीटों में से 15 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। भाजपा का खाता तक नहीं खुला। उन्होंने कहा कि जनता की मंशा स्पष्ट है कि उसे भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस चाहिए।
अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण चुनाव
उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने बताया कि नीमकाथाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह गजराज को 18, भाजपा प्रत्याशी चंदा देवी को 8 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी का आभार जताया।
चुनाव के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, तहसीलदार वीपी सिंह नरूका, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह, सदर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
27 नवंबर को कांग्रेस ने बनाया था बोर्ड
इससे पहले 27 नवंबर को नीमकाथाना पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज कर पंचायत समिति में अपना बोर्ड बनाया था। कांग्रेस की ममता सैनी प्रधान चुनी गई थीं। अब उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सभी की नजरें आज होने वाले चुनाव के परिणाम पर टिकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579590
